फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   हलौना घाट पर कुशाही के बालक की डूबकर मौत

हलौना घाट पर कुशाही के बालक की डूबकर मौत

Tue, 17 Apr 2018 10:05 AM IST
Updated Tue, 17 Apr 2018 10:05 AM IST
विज्ञापन
हलौना घाट पर कुशाही के बालक की डूबकर मौत

विज्ञापन
16 एलकेएच 10

हलौना घाट पर बालक की डूबकर मौत
हलौना मेला जा रहा था अमन
नहाते समय गहरे पानी में जाने से हुआ हादसा

अमर उजाला ब्यूरो
बेलरायां। नेपाल सीमा के मध्य बह रही मोहाना नदी के हलौना घाट पर नहाते समय बेलरायां कस्बे के मोहल्ला कुशाही निवासी 10 वर्षीय अमन कश्यप गहरे पानी में चला गया। इससे साथियों में हड़कंप मच गया। शोर शराबा होने पर आसपास के लोग नदी में कूद पड़े और उसकी तलाश की। कड़ी मशक्कत के बाद लोगों ने उसे एक किलोमीटर दूर बरामद किया। लोग उसे आनन फानन डॉक्टर के पास ले गए, जहां मृत घोषित कर दिया गया।

भारत-नेपाल सीमा पर बह रही मोहना नदी के हलौना घाट स्थित मंदिर पर मेला लगता है। कसबा बेलरायां के मोहल्ला कुशाही निवासी नवल कश्यप के परिवार के कुछ लोग भी मेले में दुकान लगाए थे। सोमवार की सुबह नवल कश्यप का बेटा अमन कश्यप सुबह करीब नौ बजे अपने कुछ साथियों के साथ मेला गया था। सुबह करीब 10 बजे साथियों के साथ मोहाना नदी के हलौना घाट पर अमन कश्यप नहाने लगा। इस दौरान वह गहरे पानी में चला गया, जिससे वह डूबने लगा। उसे डूबता देख साथियों ने शोर मचाया तो लोग मौके पर पहुंच गए। लोग नदी में कूद पड़े और अमन की तलाश शुरू कर दी। करीब आधे घंटे की तलाश के बाद लोग अमन को करीब एक किलोमीटर दूर बेहोशी की हालत में नदी से बरामद कर लिया। मौके पर पहुंचे परिवार के लोग उसे आनन-फानन अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed