{"_id":"59f4bf4c4f1c1bcd538b9b9d","slug":"171509211980-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान गोष्ठी में बसपा कार्यकाल के पंपलेट व पर्चे बांटने पर मचा हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान गोष्ठी में बसपा कार्यकाल के पंपलेट व पर्चे बांटने पर मचा हंगामा
Updated Sat, 28 Oct 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी/पलियाकलां।
शनिवार को ब्लॉक सभागार में किसान गोष्ठी हुई। गोष्ठी में उस समय हड़कंप मच गया, जब कुछ लोगों ने आरोप लगाया कि बसपा शासनकाल के पंपलेट और मायावती के फोटो लगे पर्चे बांटे जा रहे हैं। यह मामला उच्चाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों तक पहुंचा तो बवाल खड़ा हो गया। एसडीएम ने बीडीओ को मामले में जांच के निर्देश दिए हैं।
मुख्य अतिथि सांसद प्रतिनिधि दीपक तलवार की मौजूदगी में किसानों, ग्राम प्रधानों को कृषि से संबंधित सरकारी योजनाओं से जुडे़ पर्चे व पंपलेट बांटे गए। कुछ लोगों का कहना है कि कई पर्चे ऐसे थे, जिस पर मायावती के फोटो लगे थे और वे बसपा सरकार में हुए कार्यों की जानकारी दे रहे थे। यह देखकर बैठक में शामिल किसी ने विरोध और हंगामा प्रारंभ कर दिया और मामले से उच्चाधिकारियों और विधायक को अवगत कराया। इसके बाद एसडीएम इंद्राकांत द्विवेदी मौके पर आ पहुंचे। उन्होंने बताया कि इस प्रकरण में जांच के लिए बीडीओ राघवेंद्र तिवारी को निर्देश दिए गए हैं। वहीं आयोजक एमपी प्रजापति ने इसे कोई बड़ा मामला न बताते हुए कर्मचारियों के स्तर से हुई भूल करार दिया है।