फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   17 thousand couples are taking Samman Nidhi against the rules

Lakhimpur Kheri News: नियम के खिलाफ 17 हजार दंपती ले रहे सम्मान निधि

Mon, 30 Jun 2025 11:42 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Mon, 30 Jun 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
17 thousand couples are taking Samman Nidhi against the rules
लखीमपुर खीरी। नियम के खिलाफ जिले में 17 हजार दंपती प्रधानमंत्री सम्मान निधि योजना का लाभ ले रहे हैं, जबकि पति या पत्नी में किसी एक को ही धनराशि मिलनी है। आंकड़ा सामने आने के बाद किसी एक को योजना से हटाकर वसूली की जा सकती है।
विज्ञापन

किसान सम्मान निधि योजना के तहत जनपद के 5.57 लाख से अधिक किसान लाभान्वित हो रहे हैं। प्रत्येक किसान को एक साल में छह हजार रुपये सरकार की तरफ से दिए जाते हैं। यह धनराशि संबंधित किसानों के बैंक खातों में दो-दो हजार रुपये की तीन किस्तों में भेजी जाती है।
विज्ञापन

फरवरी, 2025 में किसानों के बैंक खातों में 19वीं किस्त जारी की गई थी। अब जुलाई के पहले सप्ताह में 20वीं किस्त आनी है। इससे पहले विभाग ने लाभार्थियों का सत्यापन कराया, जिसमें 17 हजार दंपतियों के बैंक खातों में योजना की धनराशि पहुंच रही थी। इसके बाद अब विभाग ने फिर से सत्यापन शुरू करा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उप कृषि निदेशक गिरीश चंद्र ने बताया कि अगर दंपती में दोनों खातों में योजना की धनराशि जा रही है तो उसमें से किसी एक को हटाया जाएगा। अगर मां व बेटे को लाभ मिल रहा है, तो वह गलत नहीं है। इसी वजह से दोबारा से सत्यापन कराया जा रहा है।

-----------------
शासन ने मांगी है रिपोर्ट
किसान सम्मान निधि योजना का लाभ लेने वाले 17 हजार दंपतियों से रिकवरी हो सकती है। हालांकि, विभाग के पास अभी तक रिकवरी के संबंध में आदेश नहीं आया है। शासन ने सत्यापन के बाद रिपोर्ट मांगी है, जिसके बाद उनसे वसूली हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed