फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   गणतंत्र दिवस की परेड में भाग लेगी गोला की बेटी

गणतंत्र दिवस की परेड में भाग लेगी गोला की बेटी

Sat, 19 Jan 2019 11:46 PM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Sat, 19 Jan 2019 11:46 PM IST
विज्ञापन
गणतंत्र दिवस की परेड में भाग लेगी गोला की बेटी
गोला गोकर्णनाथ। 26 जनवरी को जब सारा देश और विदेशों में रहने वाले भारतीय दिल्ली के राजपथ पर गणतंत्र दिवस की परेड देखेंगे। उसी परेड में गोला की बेटी आयुषी फौजी अंदाज में वाद्ययंत्र बजाते कदमताल करती हुई दिखेगी।
विज्ञापन

आयुषी नगर के व्यापारी रोटेरियन माताप्रसाद केडिया और पुष्पा की पौत्री है। पिता रोटेरियन गौरव केडिया का पिछले वर्ष सीतापुर में सड़क दुर्घटना में स्वर्गवास हो गया था। माता आराधना अपने पति गौरव के निधन के बाद व्यापार संभाल रही हैं। आयुषी ने पिछले वर्ष नगर के सेंटजांस सीनियर सेकेंडरी स्कूल से कक्षा आठ तक की शिक्षा उत्तीर्ण की इसके बाद उसका प्रवेश राजस्थान के झुंझुनू जिले में पिलानी कस्बे के बिड़ला बालिका विद्या मंदिर में कक्षा नौ में हो गया। उसका भाई विरल सेंट जांस सीनियर सेकेंडरी स्कूल में कक्षा छह का छात्र है। बिड़ला बालिका विद्या मंदिर के 51 विद्यार्थियों के ग्रुप को इस वर्ष की गणतंत्र दिवस की परेड में वाद्य यंत्र बजाते हुए कदमताल करने के लिए चयनित किया गया है, जिसमें आयुषी ट्रंपेड बजाती हुई कदमताल करती हुई चलेगी।
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस की परेड में भाग लेने के बाद 28 जनवरी को विद्यालय के इस ग्रुप को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने राष्ट्रपति भवन में आमंत्रित किया है, जहां आयुषी का ग्रुप वाद्ययंत्र बजाएगा और राष्ट्रपति के साथ रात्रि भोज में शामिल होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
दिल्ली में मुख्यमंत्री के सामने हो चुका है रिहर्सल
बिड़ला बालिका विद्या मंदिर के ग्रुप का दिल्ली में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और सैन्य अधिकारियों के समक्ष परेड कर रिहर्सल हो चुका है। जिसमें चयनित होने के बाद आयुषी और उसका ग्रुप विद्यालय में प्रतिदिन प्रेक्टिस कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed