{"_id":"5b4a3f944f1c1b38748b4c4d","slug":"161531592596-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश ने दी राहत, लबालब हुए रास्ते और गलियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश ने दी राहत, लबालब हुए रास्ते और गलियां
Updated Sat, 14 Jul 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बारिश ने दी राहत, लबालब हुए रास्ते और गलियां
जगह जगह भरा पानी, लोगों की बढ़ीं मुश्किलें
सरकारी दफ्तरों और बाजार में पसरा सन्नाटा
14 एलकेएच 10 से 16 तक
अमर उजाला ब्यूरो
लखीमपुर खीरी। शुक्रवार को आधी रात के बाद से शनिवार की सुबह तक हुई झमाझम बारिश मौसम सुहावना हो गया, जिससे भीषण गर्मी से राहत मिली। वहीं दोपहर बाद फिर उमस होने लगी, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि अभी और वर्षा होगी। वर्षा से जगह-जगह जलभराव हो गया, जिससे अनेक मोहल्लों की बिजली गायब रही। बारिश से बदले मौसम का असर सेहत पर भी पड़ा है। अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़ गई। कुछ फसलों को नुकसान और कुछ को फायदा हुआ है। सरकारी दफ्तरों में कर्मचारियों की संख्या प्रभावित हुई। बाजार भी काफी देर से खुला। काफी संख्या में दुकानें बंद रहीं।
मैलानी। तड़के से हो रही बारिश से मौसम सुहावना हो गया और किसानों को फायदा हुआ। वहीं सुबह से ही बारिश शुरू हो जाने से स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति बेहद कम रही। इसके अलावा बसों और ट्रेनों में भी बहुत कम मुसाफिर नजर आए। बाजार में भी ग्र्राहकों की आवाजाही कम रही। जिससे दुकानदार खाली बैठे आपस में ही गपशप करते रहे।
------------------
हफीजपुर में स्कूल बन गया तालाब
फोटो-14एलकेएच201
गोला गोकर्णनाथ। दो दिन से हो रही बरसात से नगर की निकटवर्ती ग्राम पंचायत के मजरा हफीजपुर में जलभराव हो गया, जिससे यहां का प्राथमिक स्कूल तालाब की शक्ल में दिखाई दे रहा है। बच्चों के कमर तक पानी भरने से यहां शनिवार को पढ़ाई नहीं हो सकी। हफीजपुर में विमल यादव, शीला, सत्यप्रकाश, सलीम, हरिनंदन, रामबिलास, दयाराम, गुड्डी सहित दर्जनों घरों में पानी घुस गया, जहां लोगों को परेशानी हुई। लोगों का कहना है कि पास में एक तालाब था जिसे पाटकर उसमें प्लाटिंग कर दी गई, जिससे बस्ती में जलभराव हो गया है। इतना जलभराव पहले कभी नहीं हुआ।
विज्ञापन
----------------------------
भरभराकर ढह गया मकान का हिस्सा
फोटो-14एलकेएच202
गोला गोकर्णनाथ। नगर के निकटवर्ती गांव भवानीगंज निवासी मजदूरी पेशा प्रेमशंकर यादव के मकान का एक हिस्सा बरसात के कारण शनिवार की दोपहर को भरभराकर ढह गया। गनीमत रही कि उस समय वहां पर कोई मौजूद नहीं था, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।
-----------------
मकान पर गिरा पेड़
फोटो-14एलकेएच203
गोला गोकर्णनाथ। ग्राम पंचायत पुनर्भूग्रंट की गुप्ता कालोनी में दिनेश मिश्रा के मकान पर मंडी समिति के अंदर खड़ा एक पेड़ शनिवार की सुबह बरसात के समय गिर गया, उस समय सभी लोग कमरे के अंदर थे जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। ग्राम भल्लिया बुजुर्ग में इदरीश की पत्नी जमीला का घर शुक्रवार की रात्रि हुई बरसात में गिर गया, जिससे घर में सो रहे परिवार वाले बाल बाल बच गए।
-------------------------------
वर्षा से पिपरहिया में बिजली के खंभे टूटे
विद्युतापूर्ति बाधित
गोला गोकर्णनाथ। तहसील सदर क्षेत्र के गांव पिपरहिया में शनिवार को हुई बारिश में बिजली के चार सीमेंटेड पोल टूट गिर गए, जिससे पूरे क्षेत्र की विजली सप्लाई बाधित हो गई। ग्रामीणों ने विजली कर्मियों को पोल टूटने की सूचना दी, लेकिन सूचना के बाद भी कोई कर्मचारी नहीं पहुंचा जिससे ग्रामीणों में रोष है।
000000000000000
फसलों पर मिलाजुला असर
बारिश का फसलों पर मिलाजुला असर पड़ा है। कृषि वैज्ञानिक डॉ सुहेल बताते हैं कि निचले खेतों में खड़े गन्ने को बारिश से नुकसान पहुंचेगा। खेतों में पानी भरने से किसान को हानि उठानी पड़ सकती है। अन्य सभी फसलों के लिए बारिश फायदेमंद है।