{"_id":"5ad6cac84f1c1b9e098b5228","slug":"161524026056-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किताबो संग गाइड देने वाले दुकानदारों पर होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किताबो संग गाइड देने वाले दुकानदारों पर होगी कार्रवाई
Updated Wed, 18 Apr 2018 10:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
किताब के साथ गाइड देने वाले दुकानदारों पर होगी कार्रवाई
डीआईओएस बोले- अभिभावकों की शिकायत पर होगी कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
लखीमपुर खीरी। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने सभी कक्षाओं में एनसीईआरटी की किताबें अनिवार्य कर दी है। मुनाफा कम होने के कारण दुकानदार अभिभावकों को किताब के साथ महंगी गाइडें खरीदने पर विवश कर रहे हैं। इससे अभिभावकों में आक्रोश है। डीआईओएस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए कहा है कि किताबों के साथ गाइडों की बिक्री नहीं की जा सकती। यदि दुकानदार ऐसा करते हैं तो शिकायत मिलने पर कार्रवाई कराई जाएगी।
डीआईओएस डॉ.आरके जायसवाल का कहना है कि सभी कक्षाओं में एनसीईआरटी कि किताबें अनिवार्य कर दी गई हैं। छात्र और अभिभावक किताब और उनके मूल्य के बारे में माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट यूपीएमएसपीडॉटईडीयूडॉटइन एवं यूपीएमएसपीडॉटएनआईसीडॉटइन से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि इस साइट पर पुस्तकों की सूची, उनका मूल्य और उनमें पृष्ठ संख्या कितनी है, देख सकते हैं। डीआईओएस का कहना है कि अभिभावक सिर्फ किताबें लें, यदि कोई दुकानदार किताबों के साथ गाइड आदि देता है तो वह इसकी शिकायत करें, जिससे उस पर कार्रवाई कराई जा सके।
कक्षावार पुस्तकों के एक सेट की अनुमानित कीमत
कक्षा नौ- 212 रुपये
कक्षा दस- 126 रुपये
कक्षा 11 ( विज्ञान वर्ग )- 270 रुपये
कक्षा 11 ( कला वर्ग )- 151 रुपये
कक्षा 12 ( विज्ञान वर्ग)- 325 रुपये
कक्षा 12 ( कला वर्ग )- 290 रुपये
ऐसे पहचानें एनसीईआरटी की किताबें
परिषद ने एनसीईआरटी की ओर से प्रचलन में लाई गई पुस्तकों की पहचान सार्वजनिक कर दी है। अभिभावक और छात्र जागरूक होकर इनकी आसानी से पहचान कर सकते हैं। पुस्तक के कवर पृष्ठ पर माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश का जहां लोगो लगा है तो वहीं मोटे अक्षरों में उत्तर प्रदेश राज्य हेतु भी लिखा हुआ है। वहीं कवर के बाद वाले पृष्ठ पर एनसीईआरटी की अनुमति एवं सहयोग से परिषद द्वारा प्रकाशित रॉयल्टी पेड बुक भी अंकित है।