{"_id":"6499dd8466efabcab00dd9e4","slug":"16-patients-of-chicken-pox-found-in-bairia-village-lakhimpur-news-c-4-1-192494-2023-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: बैरिया गांव में चिकन पॉक्स के मिले 16 मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: बैरिया गांव में चिकन पॉक्स के मिले 16 मरीज
विज्ञापन
ग्रामीणों से बात करती स्वास्थ्य विभाग की टीम
लखीमपुर खीरी। सीएचसी रमियाबेहड़ के गांव बैरिया में चिकनपॉक्स से एक युवक की मौत के बाद स्वास्थ्य महकमा सक्रिय हो गया है। सोमवार को सीएचसी से गांव पहुंची टीम को 16 लोग चिकनपॉक्स से संक्रमित मिले हैं। टीम ने संक्रमितों को दवाएं देकर साफ सफाई बरतने के लिए प्रेरित किया है।
प्रभारी सीएमओ डॉ. अनिल कुमार गुप्ता ने बताया कि बैरिया में चिकन पॉक्स से 35 वर्षीय कमाल अहमद की मौत और कई के चपेट में होने की सूचना मिली थी। इस पर गांव में सीएचसी से डॉ. अनिल वर्मा, मेडिकल अफसर डॉ. एस चंद्रा, फार्मासिस्ट वेद प्रकाश और वार्ड ब्वॉय अखिलेश सहित एएनएम शीला मौर्य व आशा ननकई देवी को भेजा गया था। टीम ने 27 लोगों की जांच की, जिसमें 16 लोग चिकनपॉक्स से संक्रमित मिले।
सभी को दवाएं देकर साफ सफाई रखने के लिए कहा गया है। हालांकि मृतक के घर में चिकन पॉक्स का अन्य कोई मरीज नहीं मिला है। प्रभारी सीएमओ बताते हैं कि टीम से मिली जानकारी के मुताबिक कमाल अहमद की मौत दवाओं के दुष्परिणाम या सेप्टीसीमिया से होना प्रतीत होता है।