फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   16 contract drivers of Roadways Depot were selected

Lakhimpur Kheri News: रोडवेज डिपो के 16 संविदा चालकों का हुआ चयन

Fri, 16 May 2025 11:33 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 16 May 2025 11:33 PM IST
विज्ञापन
16 contract drivers of Roadways Depot were selected
रोडवेज डिपो में चालकों की भर्ती के दौरान रोजगार मेले में पंजीकरण कराते अभ्यर्थी। संवाद
गोला गोकर्णनाथ। शुक्रवार को गोला रोडवेज डिपो में रोजगार मेला के दौरान 16 अभ्यर्थियों का संविदा चालक के लिए चयन हुआ है। अब अगला ट्रायल कानपुर में होगा।
विज्ञापन

शुक्रवार को एआरएम महेशचंद कमल के मार्गदर्शन में वरिष्ठ लिपिक प्रेमशंकर कोष्ठा, फोरमैन रामसनेही, डिपो प्रभारी शोएब अहमद, कमलेश वर्मा की चयन कमेटी के समक्ष दो बजे तक 21 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया। इसमें दो अभ्यर्थियों को पांच फीट तीन इंच के लंबाई मानक में अनफिट कर दिया गया। इसके बाद चालक प्रेमचंद के मार्गदर्शन में 19 अभ्यर्थियों का ड्राइवरी का ट्रायल किया गया।
विज्ञापन

खुटार मार्ग पर पांच किलोमीटर तक बस चलवाई गई। ट्रायल में तीन अभ्यर्थी बाहर हो गए। पहले चरण में संविदा परिचालक के लिए 16 अभ्यर्थियों का चयन हुआ। चयन कमेटी के प्रेमशंकर कोष्ठा ने बताया कि 50 संविदा चालकों का चयन होना है। पहले चरण में 16 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है। अंतिम दो दिवसीय ट्रायल कानपुर के डॉ. राम मनोहर लोहिया ट्रेनिंग सेंटर में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed