फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   रेलवे अधिकारियों ने ट्रैक का किया निरीक्षण

रेलवे अधिकारियों ने ट्रैक का किया निरीक्षण

Wed, 05 Jun 2019 06:14 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jun 2019 06:14 PM IST
विज्ञापन
रेलवे अधिकारियों ने ट्रैक का किया निरीक्षण
डेमो - फोटो : डेमो
लखीमपुर खीरी। रेलवे के तकनीकी अधिकारियों की टीम ने मंगलवार को सीतापुर लखीमपुर रेलवे ट्रैक का निरीक्षण किया। बताते हैं कि यह अंतिम निरीक्षण है, जिसकी रिपोर्ट डीआरएम के माध्यम से रेलवे बोर्ड को भेजी जाएगी। इसके बाद कभी भी रेलवे ट्रेन संचालन शुरू करने का ऐलान कर सकता है।
विज्ञापन

महाप्रबंधक परिचालन अनिल कुमार सिंह, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक डॉ. वीणा कुमारी वर्मा, वरिष्ठ मंडल सिग्नल एवं दूरसंचार इंजीनियर लखनऊ एसपी पाठक, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर वीपी सिंह, चीफ प्रोजेक्ट मैनेजर आरवीएनएल राजेश श्रीवास्तव की टीम मंगलवार दोपहर करीब दो बजे कार से स्टेशन पहुंची। टीम ने प्लेटफार्म का निरीक्षण कर यात्री सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। रेलवे अधिकारियों की माने तो तकनीकी अधिकारियों का यह निरीक्षण लगभग अंतिम है। इस दौरान टीम ने एक बार फिर से सीतापुर से लखीमपुर तक रेलवे ट्रैक का मोटर ट्रॉली से निरीक्षण कर ट्रैक की गुणवत्ता देखी। बताते हैं कि निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को सबकुछ ओके मिला। इसकी रिपोर्ट डीआरएम के माध्यम से अब रेलवे बोर्ड को भेजी जाएगी। अधिकारियों का मानना है कि जिसके बाद कभी भी रेलवे बोर्ड ट्रेन संचालन शुरू करने को हरी झंडी दे सकता है। टीम में सिग्नल, ट्रैफिक आदि विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


रेलवे बोर्ड कभी भी ट्रेन संचालन की घोषणा कर सकता है। इसलिए टेक्निकल टीम निरंतर रेलवे ट्रैक का निरीक्षण कर रही है। मंगलवार को भी रेलवे अधिकारियों ने ट्रैक का निरीक्षण किया। इसकी रिपोर्ट रेलवे बोर्ड को भेजी जाएगी। सीतापुर लखीमपुर के बीच जून माह में ही ट्रेन संचालन शुरू होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आलोक श्रीवास्तव, जनसंपर्क अधिकारी, पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed