फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   खेतों में कीटनाशक के इस्तेमाल से विषैली हो रही नगरिया झील

खेतों में कीटनाशक के इस्तेमाल से विषैली हो रही नगरिया झील

Wed, 05 Jun 2019 06:15 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jun 2019 06:15 PM IST
विज्ञापन
खेतों में कीटनाशक के इस्तेमाल से विषैली हो रही नगरिया झील
बांकेगंज। खेती में इस्तेमाल हो रहे अंधाधुंध कीटनाशकों से बांकेगंज के निकट स्थिति नगरिया झील का पानी विषैला हो रहा है। यह स्थिति आने वाले समय में मछलियों और परिंदो के लिए घातक हो सकती है। नगरिया झील में सर्दी के मौसम में हजारों की संख्या में प्रवासी परिंदे ठंडे देशों यहां आकर प्रवास करते हैं। मछलियां और जलीय जीव उनका भोजन हैं।
विज्ञापन

खेती में कीटों के रोकथाम के लिए किसान बड़ी मात्रा में कीटनाशक दवाओं का इस्तेमाल करते हैं। यह दवाएं पौधों से होती हुई मिट्टी के अंदर तक चली जाती हैं। बारिश होने पर पानी के साथ कीटनाशक दवाओं के अंश नगरिया झील मेें पहुंच रहे हैं। इससे पानी में जहर की मात्रा बढ़ रही है। यदि यही हाल रहा तो आने वाले समय में यहां आने वाले प्रवासी परिंदों के लिए बड़ा खतरा होगा। पानी विषैला होने से जलीय जीव जैसे मछलियां और पानी में मिलने वाले कीड़ों की संख्या कम हो रही है। यह मछलियां और जलीय कीड़े-मकोड़े इन परिंदो का भोजन होता है। यदि यह कीट और मछलियां नहीं रहीं तो आने वाले दिनों में स्थानीय परिंदे कम होंगे। प्रवासी परिंदो का भी आना कम हो जाएगा। पर्यावरणविद डॉ. वीपी सिंह का कहना है कि जलाशयों के आसपास खेतों में कीटनाशाकों के इस्तेमाल पर रोक लगाना आवश्यक हो गया है। यदि ऐसा न हुआ तो आने वाले समय में इसके घातक परिणाम होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed