{"_id":"5ce977c1bdec2207626c5021","slug":"1558804467213-lakhimpur-news39","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाना बनाते समय लगी आग, 13 घर जले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाना बनाते समय लगी आग, 13 घर जले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ईसानगर। थानाक्षेत्र के गांव रमनगरा में शनिवार को खाना बनाते समय लगी आग से 13 घर जल गए। वहीं आग की लपटों की चपेट में आकर एक गाय झुलस गई। सूचना के बाद भी फायर ब्रिगेड मौके पर नहीं पहुंची। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। इस अग्निकांड में लाखों रुपये का सामान जलकर नष्ट हो गया।
ग्राम रमनगरा निवासी कन्नू के घर खाना बन रहा था। इसी दौरान उनकी पत्नी किसी काम के घर से बाहर चली आईं। इसी बीच हवा के झोंके से उठी चिंगारी ने चूल्हे के पास लगी टटिया को पकड़ लिया। देखते-देखते भीषण लपटों से कन्नू का घर जलने लगा। आग की जद में आकर मुलचंद, मोहनलाल, विधायक, श्यामबिहारी, दाताराम, मेवालाल सहित 13 लोगों के घर जलकर राख हो गए। आग लगने से गांव में अफरा-तफरी और चीखपुकार मच गई। तेज हवाओं को देख ग्रामीणों के होश उड़ गए। ग्रामीणों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी और आग पर काबू पाने का प्रयास करने लगे। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर आग बुझा ली, लेकिन फायर ब्रिगेड मौके पर नहीं पहुंची। इस अग्निकांड में मेवालाल की गाय झुलस गई। लाखों रुपये का सामान आग की भेंट चढ़ गया। एसडीएम आशीष कुमार मिश्रा ने सभी अग्नि पीड़ित परिवारों को तत्काल सहायता देने की बात कही है।