फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   खूब उछल-कूद करते नजर आए शाकाहारी वन्यजीव

खूब उछल-कूद करते नजर आए शाकाहारी वन्यजीव

Fri, 24 May 2019 02:28 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 24 May 2019 02:28 AM IST
विज्ञापन
खूब उछल-कूद करते नजर आए शाकाहारी वन्यजीव
लखीमपुर खीरी/बांकेगंज। डीटीआर के जंगल में शाकाहारी वन्यजीवों की अंतिम चरण की गणना का कार्य बृहस्पतिवार समाप्त हो गया। मैलानी, भीरा बफरजोन के जंगल में गणना कार्य के लिए लगी तीन-तीन वन कर्मियों की टीमें सवेरे पांच बजे से संबधित बीटों में शाकाहारी वन्यजीवों के पगचिन्ह देखकर और विचरण कर रहे वन्यप्राणियों की गणना कर उनकी गिनती की गई। इससे पहले दो चरणों की गणना के सापेक्ष टीमों को अंतिम चरण में कई गुना अधिक वन्यजीव जंगल में उछल-कूद करते दिखाई पड़े।
विज्ञापन

दुधवा टाइगर रिजर्व बफरजोन के उपनिदेशक डॉ अनिल कुमार पटेल ने बताया कि वर्ष 2019-20 में शाकाहारी वन्यजीवों की गणना नौ से 23 मई के बीच तीन चरणों में कराई गई। इसमें बफरजोन की 47 बीटों में तीन-तीन वन कर्मियों की टीमें गठित कर सवेरे पांच से बजे सूरज ढलने तक गणना कार्य किया गया। टीमों ने घास के मैदानों, जलाशयों के पास और जंगल के बाहरी किनारों पर स्वछंद विचरण करने वाले शाकाहारी वन्यजीवों के पगचिन्ह दिखकर और विचरण कर रहे वन्यप्राणियों की गणना कर उनकी गिनती की गई। डीडी ने बताया कि अंतिम चरण की हुई गणना में फील्ड कर्मियों को संबधित बीटों में पहले और दूसरे चरण की गणना के सापेक्ष काफी मात्रा में जंगल में कुलाचे भरते हिरन, पाढ़ा, चीतल, बारासिंगा के अलावा बड़ी संख्या में स्थानीय जलीय पक्षी दिखलाई पड़े। साथ ही घास के मैदानों में काफी अधिक संख्या में हिरनों के झुंड दिखलाई पड़े। जिनकी गिनती की गई। उन्होंने बताया कि तीनों चरणों की गणना में अच्छे परिणाम मिलने से वन विभाग के अधिकारी औा कर्मचारी काफी उत्साहित हैं। बफरजोन में बेहतर वन प्रबंधन के परिणाम स्वरूप जंगल में शाकाहारी वन्यजीवों की संख्या में कई गुना इजाफा होने की उम्मीद जगी है। हालांकि जंगल में वन्यजीवों की संख्या में कितना इजाफा हुआ है या कमी आई है, तीनों चरणों की गणना के इस्टीमेशन के बाद ही इसका पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed