फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   अगर ड्यूटी कटवानी है तो डायरेक्टर मैडम से जाकर मिलो

अगर ड्यूटी कटवानी है तो डायरेक्टर मैडम से जाकर मिलो

Sat, 01 Dec 2018 10:04 PM IST
Updated Sat, 01 Dec 2018 10:04 PM IST
विज्ञापन
अगर ड्यूटी कटवानी है तो डायरेक्टर मैडम से जाकर मिलो

विज्ञापन
ड्यूटी कटवानी है, तो डायरेक्टर मैडम से जाकर मिलो

लखीमपुर खीरी। प्रयागराज में शुरू हो रहे कुंभ मेले में लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराने के लिए शासन ने अस्थाई अस्पताल का निर्माण कराया है। जहां पर हर जिले से स्वास्थ्य कर्मचारियों की तैनाती की गई है। वहीं ड्यूटी कटवाने के लिए स्वास्थ्य कर्मी सीएमओ कार्यालय के चक्कर लगा रहे हैं। जिन्हें वह डायरेक्टर मैडम से मिलने की सलाह दे रहे हैं।

कुंभ मेले में लगी ड्यूटी कटवाने के लिए सीएचसी फरधान के स्वास्थ्य कर्ता अजय वर्मा एवं सीएचसी बेहजम के स्वास्थ्य कार्यकर्ता संजय वर्मा शनिवार को सीएमओ कार्यालय पहुंचे। दोनों लोगों ने सीएमओ से ड्यूटी कटवाने के लिए कहा। जिस पर सीएमओ ने कहा यदि कुंभ मेले में ड्यूटी नहीं करनी है, तो इसके लिए डायरेक्टर मैडम से जाकर मिलो, क्योंकि ड्यूटी के मामले में वहीं कुछ कर सकती है। शनिवार को कई लोगों ने ड्यूटी कटवाने की खातिर सीएमओ से मुलाकात की, जिन्हें सीएमओ ने डायरेक्टर मधु सक्सेना से मिलने की सलाह दी। जो सीएमओ कार्यालय में खासा चर्चित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed