{"_id":"5bc47f09bdec22697578837a","slug":"151539604233-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नयापुरवा गांव में लगी भयंकर आग, आठ घर जलकर राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नयापुरवा गांव में लगी भयंकर आग, आठ घर जलकर राख
Updated Mon, 15 Oct 2018 05:20 PM IST
विज्ञापन
फोटो संख्या 15एलकेएच401, 402, 403
नयापुरवा गांव में लगी आग, आठ घर जले
लाखों की संपत्ति हुई नष्ट
अमर उजाला ब्यूरो
मझगईं। इलाके के नयापुरवा गांव में संदिग्ध हालात में एक ग्रामीण के घर से आधी रात लगी आग से आठ घर जल गए। आग लगने के समय सभी गांव वाले दुर्गा मंदिर पर हो रहे जागरण में गए थे। अग्निकांड में करीब डेढ़ लाख की नकदी समेत लगभग बीस लाख रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गई। एसडीएम, लेखपाल, प्रधानपति, चौकी इंचार्ज, समाजसेवी ने पहुंचकर पीड़ितों को ढाढ़ंस बंधाया और हरसंभव मदद का आश्वासन दिया।
कस्बा के मजरा नयापुरवा के दुर्गा मंदिर पर रविवार रात जागरण हो रहा था। सारे गांव वाले बच्चों के साथ जागरण में गए हुए थे। रात करीब 12 बजे बहोरी का घर अचानक धू-धू कर जलने लगा। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर सीताराम, शिवप्रसाद, नरेंद्र, विरेंद्र, दिनेश, रामगोपाल, चुन्नीलाल, सुरेश के घरों को चपेट में ले लिया। आग की तेज लपटें देख जागरण देख रहे गांव वाले दौड़ पड़े, मगर आग इतनी विकराल थी कोई कुछ नहीं कर पाया। लोगों के सामने ही उनके आशियाने जलकर राख हो गए। इस अग्निकांड में शिवप्रसाद की 63 हजार रुपये, नरेंद्र के 35 हजार, बहोरी के 60 हजार रुपये व महिलाओं के जेवर के साथ करीब बीस लाख की घरेलू संपत्ति जल गई। सूचना पाकर पहुंचे पलिया एसडीएम सुनंदू सुधाकरन, लेखपाल, चौकी इंचार्ज कमलेश कुमार, समाजसेवी अख्तर खां, प्रधानपति अवधेश गुप्ता ने पीड़ितों को ढाढंस बंधाया और हर संभव मदद का आश्वासन दिया। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका।
-----------
प्रधानपति ने अग्नि पीड़ितों में बांटे कंबल व तिरपाल
प्रधानपति अवधेश गुप्ता ने अग्नि पीड़ितों में कंबल व तिरपाल और पीड़ितों को भोजन कराया। आग लगने से अग्नि पीड़ित खुले आसमान के नीचे आ गए थे। जिसके बाद सोमवार को प्रधानपति ने लंच पैकेट व तिरपाल और कंबल बांटे। यहां पर त्रिलोकपुर किसान सेवा सहकारी समिति के अध्यक्ष दिनेश दीक्षित मौजूद रहे।