फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   आंबेडकर पार्क की ढाई बीघा जमीन पर दबंगों का कब्जा

आंबेडकर पार्क की ढाई बीघा जमीन पर दबंगों का कब्जा

Mon, 09 Apr 2018 12:00 AM IST
Updated Mon, 09 Apr 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
आंबेडकर पार्क की ढाई बीघा जमीन पर दबंगों का कब्जा
बेलरायां।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत भेड़ौरी के मजरा महाराजनगर स्थित अंबेडकर पार्क की ढाई बीघा जमीन पर कई साल से दबंग काबिज हैं और उस पर खेती कर रहे हैं। ग्रामीणों ने संपूर्ण समाधान और थानों पर होने वाले समाधान दिवस में इसकी कई बार शिकायत की, लेकिन राजस्व कर्मियों की संलिप्तता होने के कारण पार्क की जमीन कब्जा मुक्त नहीं हो पाई। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र भेजकर पार्क की जमीन से कब्जा हटवाने की मांग की है।

अंबेडकर ग्राम महाराज नगर के लोगों ने बताया कि वर्ष 1995 में प्रदेश में बसपा की सरकार थी। इस दौरान थारू ग्राम महाराजनागर को अंबेडकर ग्राम का दर्जा मिला था। साथ ही आवास, शुद्ध पेयजल, बिजली आंगनबाड़ी केंद्र संचालित कर बुनियादी ढांचा बदलने का काम हुआ। सरकार ने बच्चों और युवाओं के लिए गांव के पड़ोस की करीब ढाई बीघा जमीन अंबेडकर पार्क के लिए आरक्षित कर अभिलेखों में भी दर्ज कर दी गई। आरोप है सरकार बदलने के साथ ही पंचायत के दबंगों ने पार्क की जमीन पर कब्जा कर लिया और खेती करने लगे। इससे पार्क की भूमि का नामोनिशान मिट गया है। इससे ग्रामीणों में नाराजगी है। प्रधानपति ध्रुव वर्मा ने बताया कि पार्क की भूमि की जांच लेखपाल से कराई जाएगी। जांच के बाद ही भूमि कब्जे से मुक्त होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed