फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   ड़ी वारदातों को रोकने के लिए छोटे विवादों का समाधान जरूरी

ड़ी वारदातों को रोकने के लिए छोटे विवादों का समाधान जरूरी

Sat, 17 Feb 2018 07:36 PM IST
Updated Sat, 17 Feb 2018 07:36 PM IST
विज्ञापन
ड़ी वारदातों को रोकने के लिए छोटे विवादों का समाधान जरूरी
17 जेबी जी पी 01
विज्ञापन

फोटो संख्या 17एलकेएच402

वारदातों को रोकने के लिए
विवादों का समाधान जरूरी
संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम, एसपी ने सुनी समस्याएं
अमर उजाला ब्यूरो
जंगबहादुरगंज।
डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि पुलिस और राजस्व विभाग भूमि संबंधी विवादों को दोनों पक्षों के बीच सुलह समझौते से हल कराने की कोशिश करें। जिससे इन विवादों से होने वाली बड़ी वारदातों को रोका जा सके। डीएम पसगवां थाने में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायतें सुनने के बाद लेखपालों को संबोधित कर रहे थे।
डीएम ने कहा कि वह महसूस कर रहे हैं कि दबाव में शिकायतों को दबाया जा रहा है। ऐसी स्थिति नहीं आनी चाहिए। शिकायतों का निस्तारण हरहाल में होना चाहिए। उन्होंने होली स्थल के विवाद समय से निपटाने को कहा। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री हेल्प लाइन के विषय में जानकारी दी। एसपी डॉ. एस चन्नप्पा ने कहा कि शिकायत प्रकोष्ठ में आई भूमि संबंधी विवादों का समाधान प्राथमिकता से होना चाहिए।
विज्ञापन

एसडीएम स्वाति शुक्ल की अध्यक्षता में हुए संपूर्ण समाधान दिवस में कुल सात शिकायतें आई। इस मौके पर सीओ विजय आनंद, कार्यवाहक कोतवाल विनोद मिश्रा, एस आई अशोक कुमार, एसआई अतुल कुमार सिंह के अलावा कई राजस्व कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मैगलगंज/पसगवां। डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह और एसपी डॉ. एस चन्नप्पा शुक्रवार को कोतवाली पहुंचे। दोनों स्थानों पर आयोजित समाधान दिवस में शिकायतें सुनीं।
डीएम ने कहा कि राजस्व और पुलिस विभाग से संबंधित शिकायतों का निस्तारण आपसी सामंजस्य से कराया जाए। इसमें किसी भी स्तर पर हीलाहवाली नहीं होनी चाहिए। शिकायत पंजिका का निरीक्षण करते हुए निस्तारित हो चुकी शिकायतों की गुणवत्ता शिकायतकर्ता के मोबाइल पर कॉल कर पूछी। इसके बाद दोनों अफसरों ने मैगलगंज कोतवाली परिसर का निरीक्षण किया।

पलियाकलां। शनिवार को थाना परिसर में संपूर्ण समाधान दिवस हुआ। अध्यक्षता तहसीलदार भगवानदीन वर्मा ने की। इस दौरान कुल चार शिकायतें राजस्व से संबंधित आईं। दो शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया, जबकि दो शिकायतों के लिए टीम मौके पर भेजी। इस दौरान एसओ वीके सिंह, एसएसआई रामसरन पांडेय आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed