फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   शिक्षामित्र अध्यापक सेवा नियमावली में संशोधन करने की कर रहे मांग

शिक्षामित्र अध्यापक सेवा नियमावली में संशोधन करने की कर रहे मांग

Fri, 28 Jul 2017 06:02 PM IST
Updated Fri, 28 Jul 2017 06:02 PM IST
विज्ञापन
शिक्षामित्र अध्यापक सेवा नियमावली में संशोधन करने की कर रहे मांग
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी। सुप्रीम कोर्ट फैसले के खिलाफ शिक्षामित्रों का गुस्सा थमने का नाम नहीं ले रहा है। फैसले से नाराज शिक्षामित्रों ने तीसरे दिन भी बीएसए कार्यालय पर क्रमिक अनशन जारी रखा। शिक्षामित्र केंद्र व प्रदेश सरकार से रोजी रोटी की व्यवस्था बनाए रखने की मांग कर रहे हैं। शुक्रवार से 61 शिक्षामित्रों ने क्रमिक अनशन भी शुरू कर दिया है।
आदर्श शिक्षामित्र एवं समायोजित शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले शुक्रवार को भी शिक्षामित्रों ने बीएसए कार्यालय पर एकत्रित होकर धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे शिक्षामित्रों का कहना है कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले से सारे सपने ही चकनाचूर हो गए और अब रोजी रोटी का भी संकट खड़ा हो गया है, जिससे आहत शिक्षामित्र आत्मघाती कदम उठाने के लिए मजबूर हो रहे हैं। शिक्षामित्रों ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को संबोधित ज्ञापन जिलाध्यक्ष शरद बाजपेई को सौंपा। प्रदर्शन जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा, अरविंद सिंह, सतीश कुमार,आशा सिंह, पूनम मिश्रा, प्रवीण कुमार वर्मा, कंचन दुबे, राम सागर सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

------------
बाक्स=
भ्रष्टाचार विरोधी संघर्ष समिति ने किया समर्थन
समिति के संयोजक एवं बार कौंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के पूर्व अध्यक्ष व सदस्य अजय कुमार शुक्ला ने धरना स्थल पर पहुंचकर शिक्षामित्रों का समर्थन किया। उन्होंने प्रदेश सरकार से शिक्षामित्रों की रोजी रोटी के लिए पुनरविचार याचिका दाखिल करने की मांग की। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार को शिक्षामित्रों के भविष्य के लिए आवश्यक कदम उठाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

.................
बाक्स=
यह है मांग
1. प्रदेश सरकार द्वारा अध्यापक सेवा नियमावली में शीघ्र संशोधन कर हम सभी को सहायक अध्यापक पद पर वापस लिया जाए।
2. तत्काल प्रभाव से समान कार्य समान वेतन लागू किया जाए।
-----------
बाक्स=
61 लोगों ने शुरू किया क्रमिक अनशन
राजेश कुमार, प्रेम कुमार, माया प्रसाद, मेनका तिवारी, मिलन शुक्ला, पूनम सिंह, कल्पना पांडे, ज्योत्सना, दीपमाला अवस्थी, ज्योत्सना शुक्ला, शिखा वर्मा, सोनी मिश्रा, कृष्ण कुमार, बलराम सिंह, रामकैलाश, ज्योति सिंह, अनीता सिंह, नीलम सक्सेना, राजेश त्रिवेदी सहित 61 लोगों ने क्रमिक अनशन शुरू किया है।
000000000000000000000000000
समायोजन रद्द होने से रोजी रोटी का संकट
लखीमपुर खीरी। सहायक अध्यापक के पद पर समायोजित होने के बाद शिक्षामित्रों की तो दुनिया ही बदल गई थी। कुछ ने बच्चों की शिक्षा की खातिर तो कुछ ने ग्रामीण जीवन से आजिज आकर शहरों की रुख कर लिया। बच्चों का शहर के अच्छे स्कूलों में नाम लिखाकर अपना आशियाना भी बना लिया, लेकिन सुप्रीम कोर्ट के आदेश ने उनकी सपनों की दुनियां को ही खत्म कर दिया और एक झटके में अर्श से लाकर फर्श पर खड़ा कर दिया। समायोजन निरस्त होने से शिक्षामित्रों में जहां आक्रोश है वहीं जीवन यापन व बच्चों के भविष्य को लेकर चिंताएं भी हैं।
समायोजित होने के बाद शिक्षामित्रों ने अपने बच्चों का भविष्य बनाने के लिए जहां अच्छे स्कूलों में दाखिला करा दिया तो कुछ न उन्हें और बेहतर शिक्षा की खातिर घर से बाहर ही भेज दिया, जिससे उनके बच्चे अच्छी शिक्षा पा सकें, लेकिन सुप्रीम कोर्ट के आदेश से नौकरी जाने का झटका लगते ही क्या महिला और क्या पुरुष सभी की आंखें नम हो गईं। वहीं कुछ महिला शिक्षामित्र इस आदेश से बीमार ही हो गईं। वहीं तीन दिन से हो रहे धरना प्रदर्शन के बाद भी शासन की ओर से कोई सकारात्मक जवाब ना मिलने से शिक्षामित्रों की बेचैनी भी बढ़ रही है। समायोजित शिक्षामित्र अपनी नौकरी की खातिर केंद्र व प्रदेश सरकार की ओर आस लगाए हैं।

--------------------------
फैक्ट फाइल=
जिले में शिक्षामित्रों की संख्या- 3734
समायोजित हुए शिक्षामित्र-3534
शेष रह गए- 200
-----------------
महिला शिक्षामित्र - 2240
पुरुषों की संख्या- 1494



शुक्रवार को भी बंद रहे प्राथमिक विद्यालय
ममरी। शिक्षामित्रों की हड़ताल के चलते ब्लॉक कुंभी गोला के सभी प्राथमिक विद्यालय शुक्रवार को भी बंद रहे। पूर्णकालिक शिक्षिकाओं नीरज वर्मा, डिंपल सिंह, साधना सिंह, प्रज्ञा शुक्ला, बबीता गौतम आदि ने बताया कि शिक्षामित्र हाथ में डंडा लेकर स्कूल बंद करा गए हैं, जिसके डर से सभी बच्चे और रसोइए वापस चले गए। पूर्णकालिक शिक्षकों ने ममरी के संकुल भवन में बैठ कर समय बिताया। वहीं समायोजित शिक्षामित्रों ने कंजा के बीआरसी भवन पर एकत्रित होकर जमकर नारेबाजी की।
-----------------------------
------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed