फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   15 people are suffering from fever in Mohalla Dharamshala

Lakhimpur Kheri News: मोहल्ला धर्मशाला में 15 लोग बुखार की चपेट में

Tue, 17 Oct 2023 11:20 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 17 Oct 2023 11:20 PM IST
विज्ञापन
15 people are suffering from fever in Mohalla Dharamshala
मैलानी। बुखार का कहर थम नहीं रहा है। शनिवार को मोहल्ला धर्मशाला में एक महिला की बुखार के चलते माैत भी हो चुकी है, जबकि लगभग 15 लोग बुखार से पीड़ित हैं।
विज्ञापन

शनिवार की रात मोेहल्ला धर्मशाला निवासी सुमित्रा पत्नी रामचंद्र की मौत 50 वर्ष की बंडा के निजी चिकित्सालय में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। रामचंद्र के परिवार में अब भी चार लोग बुखार से पीड़ित हैं। इनमें रामचंद्र के पिता जगन्नाथ के अलावा अमन पुत्र टेनी 10, सीमा पत्नी रिंकू 30, कौशल्या पत्नी उमा शंकर शामिल हैं। इसी मोहल्ले के हरि प्रताप पुत्र बनारसी 50, राम केवल 54, कैलाशा देवी पत्नी रामकेवल 52, मालती देवी पत्नी रामतेज 45, इंद्रावती पत्नी मनोज कुमार 30 वर्ष सहित लगभग 15 लोग बुखार से जूझ रहे हैं। अधिकांश की जांच में प्लेटलेट्स कम होने की बात सामने आ रही है। यही नहीं कई पीड़ित प्लेटलेट्स अत्यधिक कम होने के कारण अपना इलाज बाहर निजी अस्पतालों में करवा रहे हैं।
विज्ञापन


बुखार से अब तक हो चुकी हैं 12 मौतें
मैलानी। पिछले करीब ढाई महीने से यहां चल रहे बुखार ने अब तक बारह जिंदगी निगल ली हैं। बुखार से मरने वालों में अधिकांश में प्लेटलेट्स कम होने की बात सामने आई थी। बावजूद इसके स्वास्थ्य महकमा प्लेटलेट्स कम हाेने को डेंगू नहीं मानता है। स्वास्थ्य विभाग का मानना है कि जिला मुख्यालय पर एलाइजा जांच से ही डेंगू की पुष्टि होती है। यही वजह है कि महकमा इन मौतों को डेंगू से होने से इंकार करता चला आ रहा है। जबकि यहां अधिकांश मौतें प्लेटलेट्स कम होने के चलते हुई हैं। फिलहाल बुखार से हो चुकी बारह मौतों के बाद भी स्वास्थ्य विभाग के उच्च अधिकारी बेखबर हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed