फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   अज्ञात वाहन से कुचलकर मजदूर की मौत 17-48-34

अज्ञात वाहन से कुचलकर मजदूर की मौत

Sat, 20 Jan 2018 01:48 AM IST
Updated Sat, 20 Jan 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
अज्ञात वाहन से कुचलकर मजदूर की मौत 17-48-34
लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन

ढखेरवा नहर पुल पर बृहस्पतिवार की रात अज्ञात वाहन की टक्कर से थाना सिंगाही के गांव अयोध्यापुरवा निवासी 30 वर्षीय माता प्रसाद की मौके पर ही मौत हो गई। वह मंझरा पूरब से गन्ना छिलाई कर पैदल घर लौट रहा था। मजदूर की मौत से उसके परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है।
गांव अयोध्यापुरवा निवासी रामकुमार ने बताया कि उनका छोटा भाई माता प्रसाद मजदूरी करता है। बृहस्पतिवार की सुबह माता प्रसाद मंझरा गन्ना छिलाई करने गया था। लौटते समय रात करीब दस बजे ढखेरवा नहर पुल पर अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी, जिससे भाई की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक भाई के पास मिले मोबाइल से घरवालों को सूचना दी। सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। दुर्घटना में पति की मौत होने से पत्नी छोटी देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। उसके दो पुत्र और दो पुत्रियां हैं।
विज्ञापन


सड़क हादसे में घायल युवक की बरेली में मौत
लखीमपुर खीरी। थाना मोहम्मदी के गांव हरिहरापुर निवासी 40 वर्षीय सुरेश को 16 जनवरी की सुबह करीब नौ बजे एक स्कूल बस ने टक्कर मार दी थी, जिससे वह घायल हो गया था। हादसा उस वक्त हुआ जब वह मंडी में सब्जी बेचकर साइकिल से घर लौट रहा था। परिवार वालों ने उन्हें बरेली के एक अस्पताल में भर्ती कराया था। गांव बांसखेड़ा निवासी परशुराम ने बताया कि उनके साले सुरेश की बुधवार की रात बरेली के अस्पताल में मौत हो गई। गुरुवार को वह लोग शव घर लाए और पुलिस को सूचना दी। इस पर पुलिस ने शुक्रवार को शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed