{"_id":"59c932e54f1c1baf538b45c4","slug":"141506357989-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले दिन क्रय केंद्र तो खुले पर पसरा रहा सन्नाटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले दिन क्रय केंद्र तो खुले पर पसरा रहा सन्नाटा
Updated Mon, 25 Sep 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
पहले दिन क्रय केंद्र तो खुले पर पसरा रहा सन्नाटा
- फोटो : लखीमपुर खीरी, अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी।
तय तिथि के मुताबिक सरकारी एजेंसियों ने किसानों के लिए धान खरीद केंद्रसोमवार से खोल दिए, लेकिन पहले दिन केंद्रों पर सन्नाटा पसरा रहा। शाम तक किसी क्रय केंद्र पर खरीद नहीं हो सकी, जिसके लिए अभी धान की आवक न होना बताया जा रहा है। हालांकि अब तक धान बिक्री करने के लिए 90 किसानों ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करा लिया है। यहां बता दें कि केंद्रों पर कॉमन धान 1550 और ग्रेड ए 1590 रुपये प्रति क्विंटल खरीदा जाएगा।
सरकार ने जनपद में 2.62 लाख मीट्रिक टन धान खरीद का लक्ष्य दिया है, जिससे अधिकारियों के हाथ पांव फूल गए हैं। क्योंकि पिछले वर्ष 1,64,240 मीट्रिक टन धान खरीद का लक्ष्य था, जिसके सापेक्ष 1,29,575 मीट्रिक टन धान खरीदा गया था। इस वर्ष गन्ने का रकबा बढ़ने से धान का एरिया घटने का अनुमान है। लिहाजा, लक्ष्य गले की फांस न बने, इसके लिए खाद्य एवं रसद विभाग ने अभी से कवायद शुरू कर दी है। सोमवार को खोले गए क्रय केंद्रों पर बैनर लगा दिए गए, लेकिन नमी मापक समेत कई उपकरणों की उपलब्धता नहीं हो सकी।
मार्केटिंग के दो और कर्मचारी कल्याण निगम के एक क्रय केंद्र पर अभी प्रभारी की नियुक्ति नहीं हो सकी है। जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी कौशल देव ने बताया कि सोमवार को अधिकांश क्रय केंद्र खोल दिए गए हैं। केंद्रों पर भुगतान के लिए छह करोड़ रुपये की व्यवस्था की गई है। 2500 गांठ बोरों का आवंटन हुआ है। मार्केटिंग ने 15, पीसीएफ ने 60, कर्मचारी कल्याण निगम ने पांच, एग्रो ने एक, पीसीयू ने 12, एनसीसीएफ ने 15, एफसीआई ने छह और एसएफसी ने छह क्रय केंद्र खोले हैं।
विज्ञापन
बांकेगंज। कुकरा रोड पर एसएफसी ने धान खरीद केंद्र सोमवार को खोल दिए। केंद्र प्रभारी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि केंद्र पर धान बिक्री के लिए आने वाले किसानों का धान सरकार द्वारा निर्धारित समर्थन मूल्य कॉमन धान 1550 रुपये और ग्रेड ए 1590 रुपये प्रति क्विंटल की दर से खरीदा जाएगा। उन्होंने बताया कि बिक्री किए गए धान का भुगतान आरटीजीएस/एनईएफटी के माध्यम से सीधे किसानों के बैंक खाते में भेजा जाएगा।