फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   व्यापारी दिवस पर व्यापारी भूषण से सम्मानित हुए पांच व्यापारी

व्यापारी दिवस पर व्यापारी भूषण से सम्मानित हुए पांच व्यापारी

Tue, 19 Sep 2017 10:20 PM IST
Updated Tue, 19 Sep 2017 10:20 PM IST
विज्ञापन
व्यापारी दिवस पर व्यापारी भूषण से सम्मानित हुए पांच व्यापारी
19 एलकेएचपी 14
विज्ञापन



व्यापारी दिवस पर व्यापारी भूषण
से सम्मानित हुए पांच व्यापारी
सामाजिक कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले व्यापारी को मिला सम्मान

अमर उजाला ब्यूरो
लखीमपुर खीरी। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल व व्यापारी मैत्री सभा के पदाधिकारियों ने मंगलवार को धूमधाम से व्यापारी दिवस मनाया। इस मौके पर उन पांच व्यापारियों को सम्मानित किया गया जो उद्योग व्यापार क्षेत्र से जुड़े होने के बाद भी सामाजिक कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते आए हैं।
व्यापारी दिवस का उद्घाटन मुख्य अतिथि डीएम आकाशदीप व विशिष्ट अतिथि एसपी डॉ. एसएस चन्नप्पा ने भगवान श्रीगणेश के सामने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। संगठन के जिला कोषाध्यक्ष विनोद चोपड़ा ने गणेश वंदना पेश की। इस दौरान गल्ला किराना कारोबारी श्रीकृष्ण मित्तल, टिंबर उद्योग से राजकुमार अग्रवाल, ईंट भट्टा व पेट्रोलियम, गैस, शिक्षा से जुड़े बलबीर सिंह, ट्रांसपोर्ट, मंडी समिति से मोहम्मद आरिफ पहलवान व टूल्स और स्पेयर पार्ट्स व्यवसायी मनमोहन सिंह भंडारी को डीएम आकाशदीप, एसपी ने शॉल ओढ़ाकर व सम्मान पत्र देकर व्यापारी भूषण सम्मान से सम्मानित किया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष सेवक सिंह अजमानी ने कहा कि व्यापारी मैत्री सभा का उद्देश्य अधिकारी व व्यापारियों के बीच सीधा संवाद कराना है, जिससे व्यापारी अपनी समस्या की उन्हें जानकारी दे सकें। डीएम व एसपी ने मैत्री सभा की शुरुआत की सराहना करते हुए व्यापारियों को हर संभव मदद दिए जाने का भरोसा दिलाया। इस दौरान व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष धर्मचंद जैन, जिला संरक्षक नरपत जैन, जिलाध्यक्ष सेवक सिंह अजमानी, कृष्ण गोपाल शेखर, विनोद चोपड़ा, ज्ञान स्वरूप शुक्ल, केवल कुमार गुलाटी, संजय अग्रवाल, युवराज शेखर, अमरपाल सिंह, दिलीप गुप्ता, अमरजीत सिंह अजमानी, प्रभु प्रकाश अग्रवाल, सुरेश चन्द्र गुप्ता, रमेश चन्द्र गुप्ता, मदन मोहन अग्रवाल, संतोष अग्रवाल, रघुवीर मित्तल, महेंद्र सिंह अजमानी, सुरेन्द्र अग्रवाल, जसपाल सिंह पाली, अनंत पाल सिंह, हरपाल सिंह खुराना व दीपक अग्रवाल आदि लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री कृष्णा गोपाल शेखर ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed