फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   गांव और घर बने टापू, फसलें पानी में डूबी

गांव और घर बने टापू, फसलें पानी में डूबी

Tue, 08 Aug 2017 04:48 PM IST
Updated Tue, 08 Aug 2017 04:48 PM IST
विज्ञापन
गांव और घर बने टापू, फसलें पानी में डूबी
लखीमपुर खीरी/महेवागंज। शारदा नदी के उफनाने से बाढ़ का पानी फूलबेहड़ के दर्जनों गावों तक पहुच गया है। आलम यह है जरूरतमंद जान जोखिम में डालकर बाहर आ-जा रहे हैं। गांव और घर टापू बन गए हैं। फसलें डूब गई हैं। रास्तों पर तीन फुट तक तेज धार से पानी बह रहा है। यहां तक कि मवेशियों के चारे तक की किल्लत हो रही है। गांव में एक आध नाव है वो भी ज्यादा वजन ढोने की हालत में नहीं है। प्रशासन की ओर से बाढ़ पीड़ितों को अभी तक कोई मदद नही पहुंचाई गई है।
विज्ञापन

शारदा नदी के उफनाने से फूलबेहड़ में शारदा बंधे के अंदर बसे बड़ागांव, मेंहदी, बसहाभूड़, बहालीपुरवा, खगईपुरवा, रनडुवा, पांडेयपुरवा, कुचिल्हा, कांशीरामपुरवा, गोपालपुरवा, भुलभुलिया, बेड़हा सुतिया, पिपरा गूम और मंगलीपुरवा समेत दर्जनों गावों में बाढ़ का पानी घुस गया है। गांव के गांव टापू बन गए हैं। लोग ऊंचे स्थानों पर पलायन को मजबूर हैं। ग्रामीणों को राशन पानी तक की किल्लत उठानी पड़ रही है। नावों की समुचित व्यवस्था न होने से जरूरतमंद मजबूरन जान जोखिम में डाल बाढ़ का पानी पार कर रहे हैं। सबसे अधिक परेशानी बीमार लोगों को उठानी पड़ रही है। मवेशियों के चारे तक की किल्लत है। पीड़ितों को अभी तक प्रशासन ने कोई मदद नही पहुंचाई है। इससे ग्रामीणों में गुस्सा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed