{"_id":"67bb5cee542a27d033091e66","slug":"14-girls-were-brought-to-nepal-from-metropolitan-cities-of-india-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1004-139967-2025-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: भारत के महानगरों से 14 युवतियों को लाया गया नेपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: भारत के महानगरों से 14 युवतियों को लाया गया नेपाल
विज्ञापन
धनगढ़ी। नेपाल से होने वाली मानव तस्करी को रोकने के लिए भारत-नेपाल सीमा पर तैनात माइती नेपाल संस्था ने बीते वर्ष में भारत के विभिन्न महानगरों से 14 युवतियों को छुड़ाकर वापस लाने का काम किया गया है। इसके साथ ही धनगढ़ी व गड्ढा चौकी बाॅर्डर पर तैनात एनजीओ माइती नेपाल द्वारा 268 युवतियों को बचाकर वापस नेपाल उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया है।
भारत-नेपाल बार्डर पर धनगढ़ी-गौरीफंटा व गड्ढा चौकी-बनबसा बाॅर्डर पर मानव तस्करी को रोकने को लेकर तैनात नेपाली एनजीओ माइती नेपाल, शांति पुर्नस्थापना, थ्री एंजल, आशीष सामाजिक सेवा व मानव सेवा संस्था जैसी आधा दर्जन संस्थाएं तैनात हैं। बावजूद इसके नेपाल से युवतियों को भारत के महानगरों और भारत के रास्ते खाड़ी देशों में ले जाकर बिक्री करने का सिलसिला जारी है।
नेपाल से 15 से 20 वर्ष की युवतियों को शादी करने और भारत में रोजगार दिलाने का प्रलोभन देकर बहला-फुसला कर नेपाल से दलालों के माध्यम से बाॅर्डर पार कराकर भारत के महानगरों में ले जाकर बिक्री की जाती हैं। माइती नेपाल कंचनपुर जिले की महेशवरी भट्ट ने बताया कि बीते एक वर्ष में भारत के खटीमा, हरियाणा और राजस्थान, पिथौरागढ़, शाहजहांपुर से कंचनपुर जिले की छह, सूरत, पूना, देहरादून से कुल 14 युवतियों को छुड़ाकर वापस नेपाल लाकर उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया है।