फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   1320 seats in BA...Admissions in YD College will start from May 7th

Lakhimpur Kheri News: बीए में 1320 सीटें...सात मई से शुरू होंगे वाईडी कॉलेज में प्रवेश

Tue, 30 Apr 2024 03:06 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 30 Apr 2024 03:06 AM IST
विज्ञापन
1320 seats in BA...Admissions in YD College will start from May 7th
राजगढ़ ​स्थित वाईडी कालेज -स्रोत कालेज
लखीमपुर खीरी। जिले के सबसे बड़े सरकारी कॉलेज युवराज दत्त महाविद्यालय में स्नातक और परास्नातक में प्रवेश प्रारंभ की तिथि तय हो गई है। सात मई को प्रवेश होंगे। अलग-अलग कक्षाओं में निर्धारित सीटों के हिसाब से प्रवेश मेरिट से लिए जाएंगे। इस बार कॉलेज में बीए के लिए कुल 1320 सीटें हैं। बीकाम और एमकाम के लिए भी सीटें निर्धारित की गई हैं।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड के इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद हजारों की संख्या में विद्यार्थी उच्च शिक्षा के लिए प्रवेश की तारीख का इंतजार कर रहे हैं। शहर के सबसे पुराने और ज्यादा सीट वाले युवराज दत्त महाविद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया सात मई से शुरू हो जाएगी। कॉलेज प्राचार्य डाॅ. हेमंत पाल ने बताया कि स्नातक और परास्नातक कक्षाओं में प्रवेश प्रक्रिया की तैयारी तेजी के साथ की जा रही है।
विज्ञापन

सात मई से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू हो जाएंगे। उन्होंने बताया कि बीए में कुल 1320 सीटें निर्धारित हैं। बीकाम में 360 सीटों के अलावा बीएससी में 600 सीटों पर हर साल आवेदन लिए जाते हैं। प्रवेश प्रक्रिया में पारदर्शिता बनी रही, इसलिए ऑनलाइन व्यवस्था की गई है। आवेदन की तिथि समाप्त होने के बाद मेरिट सूची जारी की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेरिट के आधार पर ही छात्र-छात्राओं को प्रवेश दिए जाएंगे। कहा कि प्रवेशार्थियों को किसी तरह की कोई दिक्कत न हो, इसके लिए हेल्प डेस्क भी बनाई जाएगी। जहां प्रवेशार्थी प्रवेश संबंधी जरूरी जानकारियां ले सकेंगे।
------------
यह है सीटों का ब्योरा
बीए-1320
बीकाम-360

बीएससी-600
बीएड-50
एमए फिलाॅसफी-60
एमए अंग्रेजी-60
एमए राजनीतिक विज्ञान-120
एमए हिन्दी-60
एमए अर्थशास्त्र- 60
एमए इतिहास-60
एमकॉम-60
एमएससी बाॅटनी-20
-------------------
सम-सेमेस्टर परीक्षाएं आज से

लखीमपुर खीरी। युवराज दत्त महाविद्यालय में मंगलवार से सम सेमेस्टर की परीक्षाएं शुरू हो रही हैं। परीक्षाएं तीन पालियों में संपन्न कराई जाएगी। प्राचार्य ने बताया कि परीक्षाओं के संबंध में नोटिस बोर्ड पर सूचना भी चस्पा करा दी है। विद्यार्थी समय से कालेज पहुंचें।

प्राचार्य डॉ. हेमंत पाल ने बताया कि लखनऊ विश्वविद्यालय की ओर से जारी हुए शेड्यूल के हिसाब से विभिन्न विषयों की परीक्षाएं संपन्न कराई जाएंगी। परीक्षा तीन पालियों में होगी। पहली पाली सुबह साढ़े नौ बजे से लेकर 10.30 बजे से तक, दूसरी पाली 11.30 बजे से लेकर एक बजे तक व तीसरी पाली की परीक्षा दोपहर दो बजे से शुरू होकर 3.30 बजे तक संपन्न होगी। परीक्षा बहुविकल्पीय प्रश्नों पर आधारित होगी। परीक्षा के दौरान किसी भी तरह की अनुचित सामग्री का प्रयोग वर्जित होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed