{"_id":"5794c0e14f1c1b4e45c4b58a","slug":"132-kva-line-fault-i-black-out-in-town","type":"story","status":"publish","title_hn":"132 केवीए लाइन में फाल्ट से शहर में रहा ब्लैक आउट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
132 केवीए लाइन में फाल्ट से शहर में रहा ब्लैक आउट
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
Updated Sun, 24 Jul 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
बिजली
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सीतापुर-लखीमपुर लाइन में पेड़ जलने से आई खराबी
दो घंटे की रोस्टरिंग के बाद चार घंटे तक हाल बेहाल
सीतापुर-लखीमपुर 132 केवीए लाइन में फाल्ट आने से शहर समेत आधे जिले में छह घंटे तक ब्लैक आउट रहा, जिसमें दो घंटे (एक से तीन बजे तक) रोस्टरिंग के शामिल हैं। लाइन में फाल्ट सीतापुर जिले में आई। उपभोक्ताओं ने तीन बजे के बाद बिजली अधिकारियों को फोन करना शुरू किया, जिसके बाद मोबाइल स्विच ऑफ हो गए।
बता दें कि छाउछ ट्रांसमिशन को सीतापुर से बिजली आपूर्ति होती है। जबकि गोला को शाहजहांपुर से। पिछले दो दिनों से हो रही बारिश के दौरान शहर में लाइनों की फाल्ट से अघोषित कटौती से लोगों को जूझना पड़ा था। रविवार को दोपहर एक बजे बिजली रोस्टरिंग हुई, जिसके बाद तीन सप्लाई चालू होनी थी। तीन बजे के बाद जब काफी देर तक सप्लाई चालू नहीं हुई, तो उपभोक्ताओं के सवाल पर अधिकारी जागे। छाउछ ट्रांसमिशन ने सीतापुर जिले से सप्लाई न आने की बात कही, जिसके बाद अधिशासी अभियंता रजनीकांत मिश्रा ने सीतापुर के बिजली अधिकारियों से जानकारी ली। तब पता चला कि सीतापुर-लखीमपुर 132 केवीए लाइन पर एक पेड़ जलने से फाल्ट आया है। इस खराबी को सही करने में कर्मचारियों को तीन घंटे का वक्त लग गया, जिससे साढ़े पांच बजे के बाद बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी। इस दौरान शहर समेत बेहजम, मितौली, निघासन, धौरहरा क्षेत्र में बिजली ठप रही।