{"_id":"5ccf199fbdec22073561ad16","slug":"131557076383-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना डरे करें मतदान, चप्पे-चप्पे पर तैनात रहेंगे जवान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना डरे करें मतदान, चप्पे-चप्पे पर तैनात रहेंगे जवान
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। धौरहरा लोकसभा चुनाव में पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा व्यवस्था काफी कड़ी की है। मतदाताओं में सुरक्षा की भावना पैदा करने के लिए करीब 4260 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। अर्द्धसैनिक बल और पुलिस के जवान चप्पे-चप्पे पर तैनात रहेंगे। रविवार को पुलिस लाइंस से टीमें मतदान स्थलों और बूथों के लिए रवाना की गईं।
धौरहरा सीट के लिए तीन विधान सभाओं धौरहरा, कस्ता और मोहम्मदी में सोमवार को वोट डाले जाएंगे। इसके लिए 661 मतदान केंद्र और 1078 बूथ बनाए गए हैं। किसी प्रकार की गड़बड़ी न हो और चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से हो, इसके लिए पुलिस ने व्यापक तैयारियां की हैं। मतदान केंद्रों और बूथों पर आठ कंपनी पैरामिलिट्री फोर्स, 25 इंस्पेक्टर, 260 एसआई समेत करीब 4260 पुलिसकर्मियों, होमगार्डों को तैनात किया गया है। इसके अलावा पीएसी बल भी लगाया गया है। प्रथम और द्वितीय क्यूआरटी टीमें बनाई गई हैं। यह टीमें प्रत्येक थाना क्षेत्र में सीओ और थाना प्रभारी मोबाइल टीम के साथ भ्रमणशील रहेंगी। इन टीमों में अर्द्धसैनिक बल भी तैनात रहेगा। करीब 500 पुलिसकर्मियों को रिजर्व में रखा गया है। 26 स्थानों पर बैरियर लगाए गए हैं।