फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   मजरों में मनेगा आज सौभाग्य उत्सव

मजरों में मनेगा आज सौभाग्य उत्सव

Mon, 25 Feb 2019 11:58 PM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Mon, 25 Feb 2019 11:58 PM IST
विज्ञापन
मजरों में मनेगा आज सौभाग्य उत्सव
लखीमपुर खीरी। जनपद के समस्त मजरों और राजस्व गांवों के विद्युतीकरण और संतृप्त किए जाने के उपलक्ष्य में 26 फरवरी 2019 को 970 मजरों में सौभाग्य उत्सव मनाया जाएगा, जिसके लिए इन गांवों में कैंप लगाए जाएंगे। इनमें 129 मजरे ऐसे शामिल हैं, जिनमें पहली बार बिजली पहुंची है। सौभाग्य योजना के तहत जनपद में 1,49,333 कनेक्शन दिए जा चुके हैं और सौभाग्यशाली जिला घोषित किया जा चुका है। नए कनेक्शन से बढ़े लोड को कवर करने के लिए 3179 नए ट्रांसफार्मर लगाए जाएंगे, जिसमें से 1688 ट्रांसफार्मर लगाए जा चुके हैं।
विज्ञापन

पंजाबी कॉलोनी स्थित कार्यालय के सभागार में अधीक्षण अभियंता आरडी यादव ने प्रेसवार्ता कर बताया कि जनपद के 4811 मजरों में बिजली पहुुंचाई जा चुकी है। इनमें से 970 मजरों में सौभाग्य दिवस मनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि जनपद में कुल 5.75 लाख परिवारों में से 4.82 लाख परिवारों को बिजली कनेक्शन दिए गए हैं। जबकि 94 हजार परिवारों ने किसी कारणवश कनेक्शन नहीं लिए हैं। उन्होंने कहा कि सौभाग्य योजना के तहत अभी 31 मार्च 2019 तक इच्छुक लोग निशुल्क कनेक्शन प्राप्त कर सकते हैं। अभियान के दौरान हुए 1.49 लाख नए कनेक्शनों में अधिकतर ग्रामीण क्षेत्रों में हुए हैं, जबकि शहरी क्षेत्र में करीब 300 ही कनेक्शन लिए गए। अधीक्षण अभियंता ने बताया कि वनक्षेत्र के गांवों में बिजली लाइन न पहुंचने से 17 गांवों में नेडा से विद्युतीकरण कराया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि डीपीआर सूची में 115 मजरे ऐसे भी शामिल थे, जो बाढ़-कटान के चलते वजूद में नहीं मिले। इस दौरान अधीक्षण अभियंता गोला मनमोहन सरन, अधिशासी अभियंता प्रदीप वर्मा, राममंगल सिंह, एल एंड टी के प्रोजेक्ट मैनेजर केके त्रिपाठी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed