फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   मैलानी दीनदयाल उपाध्याय आदर्श नगर पंचायत के लिए चयनित

मैलानी दीनदयाल उपाध्याय आदर्श नगर पंचायत के लिए चयनित

Mon, 03 Dec 2018 06:23 PM IST
Updated Mon, 03 Dec 2018 06:23 PM IST
विज्ञापन
मैलानी दीनदयाल उपाध्याय आदर्श नगर पंचायत के लिए चयनित
मैलानी नगर पंचायत का चयन पं. दीन दयाल उपाध्याय आदर्श नगर पंचायत योजना के तहत हो गया है। यह घोषणा विधायक आनंद गिरि ने एक बैठक में की।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इस योजना में चार करोड़ रुपये स्वीकृत हुए हैं और योजना की पहली किश्त एक करोड़ साठ लाख रुपये शासन से अवमुक्त भी हो गई है। उन्होंने योजना को अमलीजामा पहनाने के लिए ईओ आलोक वर्मा की अध्यक्षता में समिति का गठित कर टाउन प्लानर/आर्किटेक्ट की नियुक्ति कर दी गई है। नगर पंचायत का स्थलीय निरीक्षण कर उपयोगी कार्यों का प्रस्ताव दस दिनों के अंदर शासन को स्वीकृति के लिए भेजवाने को कहा। बैठक में चेयरमैन प्रतिनिधि देवेंद्र प्रताप, राजेश गोयल, डॉ. एसके मजूमदार, डॉ. आनंद कुमार, पूर्व चेयरमैन कल्पना वाजपेई के प्रतिनिधि नीरज वाजपेई, विजेंद्र मित्तल आदि मौजूद रहे।


इंटर कालेज का शिलान्यास जल्द
मैलानी। बैठक के बाद विधायक अरविंद गिरि ने पत्रकारों से कहा कि मैलानी काफी पिछड़ा है, लिहाजा मैलानी का विकास उनकी प्राथमिकता में है। उन्होंने बताया कि यहां के स्वीकृत इंटर कालेज का शिलान्यास जल्द किया जाएगा। इसके अलावा उन्होंने अपनी निधि से नगर पंचायत को अब तक पचास लाख रुपये दिए हैं, जिनसे तालाबों, श्मशान का सौंदर्यीकरण, स्ट्रीट लाइट, मलिन बस्तियों में इंटरलाकिंग रोड आदि का निर्माण होना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed