फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   वनराज विश्राम पर, अब तेंदुए मचा रहे उत्पात

वनराज विश्राम पर, अब तेंदुए मचा रहे उत्पात

Sun, 26 Aug 2018 05:40 PM IST
Updated Sun, 26 Aug 2018 05:40 PM IST
विज्ञापन
वनराज विश्राम पर, अब तेंदुए मचा रहे उत्पात

विज्ञापन
आबादी के निकट घूम रहे तेंदुए, दहशत

अमर उजाला ब्यूरो

बांकेगंज। दुधवा टाइगर रिजर्व बफरजोन और दक्षिण खीरी वन प्रभाग के बाघ प्रभावित इलाकों में इन दिनों बाघ तो शांत हैं, लेकिन तेंदुओं की दहशत है। बफरजोन के मैलानी रेंज की जटपुरा बीट में तेंदुआ गन्ने के खेतों से निकलकर ग्रामीणों की बकरियों, कुत्तों आदि का शिकार कर रहा है। अब तक यह तेंदुआ करीब 15 बकरा/बकरियों का शिकार कर चुका है। उधर बफरजोन की भीरा रेंज में भी एक तेंदुआ ने गन्ने के खेतों में डेरा डाल रखा है। तेंदुए के आबादी वाले इलाके में आने से ग्रामीणों में दहशत है।
इसी तरह दक्षिण खीरी वन प्रभाग की महेशपुर बीट में काफी दिनों से सक्रिय बाघ की कोई लोकेशन नहीं मिल रही है। जबकि खेतों और गांवों के इर्द-गिर्द तेंदुए के पगचिह्न मिले हैं। इससे वन विभाग का अनुमान है कि बाघ जंगल में वापस चला गया है। इस तेंदुए ने भी पिछले कुछ दिनों से कई बंदरों, कुत्तों और बकरियों का शिकार किया है।
विज्ञापन

उप्र राज्य वन्यजीव सलाहकार परिषद के पूर्व सदस्य और वन्यजीव विशेषज्ञ डॉ. वीपी सिंह कहते हैं कि तेंदुए प्राय: जंगल के बाहरी इलाके में रहते हैं। बाघों की सल्तनत में तेंदुआ आमतौर से नहीं जाते। जहां बाघ सक्रिय होते हैं वहां तेंदुआ नहीं दिखाई देता। बाघ प्रभावित इलाकों में इन दिनों तेंदुओं की सक्रियता यह दर्शाती है कि बाघों ने अपना स्थान बदल दिया है या वे जंगल में लौट गए हैं। तेंदुआ बड़े जानवरों का शिकार नहीं करता। कुत्ते और बकरियां इनका प्रिय भोजन हैं। इससे जाहिर है कि बारिश के मौसम में तेंदुआ आबादी के निकट आकर उत्पात मचा रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्कूल के पास तेंदुए की मौजूदगी से दहशत
बफरजोन मैलानी रेंज की जटपुरा बीट जंगल से सटे पूरनपुर गांव स्थित प्राथमिक स्कूल के इर्द-गिर्द तेंदुआ की मौजूदगी की पुष्टि हुई है। पिछले दिनों इसी जगह तेंदुए ने बकरियों का शिकार किया था। स्कूल के पास तेंदुए की मौजूदगी से ग्रामीणों में दहशत है और वे बच्चों को स्कूल भेजने से डर रहे हैं।


वर्जन
मैलानी रेंज की जटपुरा बीट में आबादी के निकट तेेंदुए की मौजूदगी की सूचना मिली है। पगचिह्न से इसकी पुष्टि भी हुई है। वनकर्मियों की टीम लगातार तेंदुए की लोकेशन पर नजर बनाए हुए है।
- डॉ. अनिल कुमार पटेल, उप-निदेशक, दुधवा टाइगर रिजर्व, बफरजोन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed