{"_id":"59f6093a4f1c1bf3538b9e81","slug":"131509296442-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्वधर्म विवाह सामारोह में एक तरफ फेरे तो दूसरी तरफ हुआ निकाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्वधर्म विवाह सामारोह में एक तरफ फेरे तो दूसरी तरफ हुआ निकाह
Updated Sun, 29 Oct 2017 10:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी।
108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ का समापन रविवार को सर्वधर्म सामूहिक विवाह संस्कार से हुआ। इस दौरान 97 हिंदू व एक मुस्लिम जोड़े का विवाह हुआ, जिन्हें सनातन सेवा समिति द्वारा उपहार में गृहस्थी का सामान दिया गया। वहीं नव दंपतियों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने के लिए पीहर पौधेे भेंट किए गए।
गायत्री परिवार द्वारा जीआईसी मैदान में शनिवार को हुए सामूहिक विवाह संस्कार कार्यक्रम में शांतिकुंज हरिद्वार से आए परमानंद द्विवेदी, गणेश चंद्रवंशी सहित वरिष्ठ गायत्री परिजनों की टीम ने 97 हिंदू जोड़ों का विवाह कराते हुए फेरे कराए और वर-वधू को ग्रंथि बंधन, हरिद्रालेपन, लाजाहोम, शिलारोहण आदि वैवाहिक रीतियों की जानकारी दी। वहीं युवा प्रकोष्ठ के लोगों ने नव दंपतियों को तुलसी व फलदार पौधों का तरुपूजन कराया। अनुराग मौर्या ने बताया कि इस परंपरा में वधू फलदार पौधा अपने पीहर (मायके) में और तुलसी का पौधा अपनी ससुराल में रोपित करती है।
विज्ञापन
वर-वधू को इन्होंने दिया आशीर्वाद
विवाह संस्कार कार्यक्रम में पहुंचे सांसद अजय मिश्र टेनी, सदर विधायक योगेश वर्मा, एसपी डॉ. एस चन्नप्पा एवं श्री सनातन सेवा समिति अध्यक्ष ज्ञान स्वरूप शुक्ला, जगदीश गुप्ता, विवाह संस्कार प्रभारी मुरलीधर मौर्य, आयोजन मंडल के उदय सिंह, रामखेलावन निषाद, सत्यनारायण वर्मा आदि लोगों ने की शुभ आशीष दिया।
विज्ञापन
मौलाना ने मुस्लिम जोड़े का कराया निकाह
सामूहिक विवाह संस्कार में शामिल होने के लिए हालांकि तीन मुस्लिम समुदाय के लोगों ने पंजीकरण कराया था, लेकिन रविवार को कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे शहर निवासी शाह आलम और हुमायरा का निकाह महाराज नगर की मस्जिद के मौलाना शमीउद्दीन कासमी ने निकाह कराया।
दीप यज्ञ में प्रज्ज्वलित हुए 5100 दीप
शनिवार की शाम को हुए दीपयज्ञ में जनपद न्यायाधीश राजवीर सिंह ने देवपूजन संपन्न किया। इस दौरान श्रद्धा संवर्धन की कामना लेकर 5100 दीपक जलाए गए। युवा प्रकोष्ठ के अनुपम मौर्य व प्रतिमा वर्मा, गरिमा मौर्य ने कन्या भ्रूण हत्या निषेध पर आधारित नृत्य मंचन कर लोगों को जागरूक किया।
सनातन सेवा समिति की ओर से नव दंपतियों को गृहस्थी के सामान में बेड, रजाई गद्दा, तकिया, पांच बर्तन, गैस चूल्हा व सिलेंडर, पांच किलो आटा-चावल, दाल, हल्दी, नमक, धनिया, चीनी चाय की पत्ती व पांच साड़ी सूट व श्रृंगार सामग्री और बक्सा दिया गया।