{"_id":"59c3add84f1c1b9c688b5ace","slug":"131505996248-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पलिया ब्लाक प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पलिया ब्लाक प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश
Updated Thu, 21 Sep 2017 05:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी।
सपा समर्थित ब्लॉक प्रमुखों पर मंडरा रहा संकट टला नहीं है। ब्लॉक प्रमुखों के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश करने के पार्ट टू सेसन में बृहस्पतिवार को पलिया के ब्लॉक प्रमुख महेश राही के खिलाफ बीडीसी सदस्यों ने अविश्वास प्रस्ताव डीएम के समक्ष पेश किया है, जिसमें 89 बीडीसी के शपथ पत्र लगाए गए हैं। डीएम ने डीपीआरओ को अविश्वास प्रस्ताव को लेकर अग्रिम कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
बता दें कि अविश्वास प्रस्ताव लाए जाने के पहले पार्ट में चार ब्लॉक मितौली, फूलबेहड़, बिजुआ व ईसानगर के प्रमुखों को पदच्युत किया जा चुका है, जिनके स्थान पर तीन ब्लॉकों में प्रशासक या कमेटी गठित की गई हैं। काफी दिनों की खामोशी के बाद बृहस्पतिवार को इस कड़ी में पलिया के ब्लॉक प्रमुख महेश राही के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश किया गया है, जिससे राजनीतिक सरगर्मियां फिर से बढ़ गई हैं। देवेंद्र कुमार की अगुवाई में अविश्वास प्रस्ताव पेश करने वाले बीडीसी सदस्यों ने प्रमुख के खिलाफ पद व अधिकारों का दुरूपयोग करने का आरोप लगाया है। डीपीआरओ चंद्रिका प्रसाद ने बताया कि ब्लॉक पलिया में कुल 114 बीडीसी सदस्य हैं, जिनके आधार पर 57 से अधिक सदस्य अविश्वास प्रस्ताव लाने के लिए पर्याप्त हैं। 89 बीडीसी सदस्यों के शपथ पत्र संलग्र किए गए हैैं, जिनकी जांच कराने के बाद बैठक की डेट लगाई जाएगी। उसी दिन बैठक में अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में वोटिंग कराकर फैसला हो जाएगा।