{"_id":"5ccb264bbdec220775593027","slug":"121556817483-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जांच में सही निकली नाला निर्माण में धांधली की शिकायत..","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जांच में सही निकली नाला निर्माण में धांधली की शिकायत..
विज्ञापन
मैलानी। नगर पंचायत की ओर से बन रहे नाला निर्माण में धांधली की शिकायत जांच में सही पाई गई है। इस पर जांच अधिकारी कानूनगो ने अपनी रिपोर्ट एसडीएम को सौंप दी है।
नगर पंचायत के मोहल्ला मोदरपुर में नाला निर्माण का कार्य चल रहा है। ठेकेदार ने पुराने बने नाले की दीवार पर ही नया निर्माण करवा दिया। पुरानी तली पर ही नया फर्श बनवा दिया। यही नहीं निर्माण में अव्वल के बजाय दोयम दर्जे की ईंट लगाई जाने लगीं। निर्माण सामग्री भी मानक के विपरीत लगाई गई। इसकी शिकायत चार दिन पहले पूर्व सदस्य कृष्ण मुरारी अवस्थी ने एसडीएम सुनंदु सुधाकरन से की थी। एसडीम के आदेश पर कानूनगो विजय श्रीवास्तव ने स्थलीय जांच की। आसपास के लोगों से जानकारी की। कानूनगो ने बताया कि जांच में शिकायत सही पाई गई है। इस पर उन्होंने अपनी जांच रिपोर्ट एसडीएम को सौंप दी है।