फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   बाघ प्रभावित क्षेत्र का मुआयना करने पहुंचे डीडी बफरजोन

बाघ प्रभावित क्षेत्र का मुआयना करने पहुंचे डीडी बफरजोन

Fri, 05 Apr 2019 01:38 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Fri, 05 Apr 2019 01:38 AM IST
विज्ञापन
बाघ प्रभावित क्षेत्र का मुआयना करने पहुंचे डीडी बफरजोन
बांकेगंज। दुधवा टाइगर रिजर्व बफरजोन के उपनिदेशक डॉ अनिल कुमार पटेल ने मैलानी रेंज की जटपुरा बीट से हरदुआ फार्म निवासी पूर्व प्रधान के झाले का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने आबादी से सटे खेतों में बाघ प्रभावित जगहों का जायजा लिया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार दोपहर मैलानी रेंज के वन कर्मियों की टीम के साथ हरदुआ फार्म पहुंचे बफरजोन उप निदेशक डॉ अनिल कुमार पटेल और आईएफएस प्रखर मिश्रा ने पूर्व प्रधान श्यामलाल से मुलाकात कर उनके झाले पर पहुंचे बाघ से संबधित जानकारी हासिल की। इस दौरान वन अधिकारियों ने तेंदुआ सुरक्षा माह के तहत एक गोष्ठी आयोजित कर लोगों को बाघ और तेंदुओं से बचाव के टिप्स दिए। गोष्ठी में डीडी ने लोगों से कहा किसी अनजान व्यक्ति के दिखाई पड़ने पर इसकी सूचना बिना देरी किए वन विभाग को दें। डीडी ने पूर्व प्रधान को ढांढस बंधाया और कहा कि डरें नहीं, बल्कि सतर्क रहें। लोगों की सुरक्षा के लिए वन कर्मियों की टीम 24 घंटे बारी-बारी से बाघ और तेंदुआ की निगरानी कर रही है। इसके बाद डीडी ने बाघ प्रभावित स्थलों का बारीकी से मुआयना कर वन कर्मियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। रेंजर मैलानी केपी सिंह, फॉरेस्टर मोहम्मद उमर, राजेंद वर्मा सहित तमाम ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed