फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   कच्ची शराब को जहरीली बनाने का वीडियो वायरल...

कच्ची शराब को जहरीली बनाने का वीडियो वायरल...

Wed, 19 Sep 2018 11:29 PM IST
Updated Wed, 19 Sep 2018 11:29 PM IST
विज्ञापन
कच्ची शराब को जहरीली बनाने का वीडियो वायरल...
कच्ची शराब को जहरीली बनाने का वीडियो वायरल
विज्ञापन

क्रासर.....
पलिया पुलिस पर लगा आरोप, पुलिस ने आरोपों को नकारा
अमर उजाला ब्यूरो
पलियाकलां। पलिया थाने में कच्ची शराब में यूरिया मिलाकर उसे जहरीली बनाने का एक वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। इससे महकमे में हड़कंप मचा है। मामले की सच्चाई जानने के लिए उच्चाधिकारियों ने जांच इंस्पेक्टर पलिया को सौंपी है।
कच्ची शराब के मामले में दो दिन पहले पुलिस ने चम्बरबोझ गांव निवासी दशरथ पुत्र गया प्रसाद को जेल भेजा था। इसमें पुलिस के मुताबिक उसने कच्ची शराब बनाने के उपकरण भी बरामद किए थे। इस मामले में किसी ने थाने में एक वीडियो बना ली और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिसको कई चैनलों ने भी प्रसारित किया । इस वीडियो में कुछ पुलिस कर्मियों को किसी द्रव्य को देखते पाया गया है। वीडियो के जरिये आरोप लगाया गया कि पुलिस कच्ची शराब को जहरीली बनाने के लिए उसमें यूरिया मिला रही थी। हालांकि सच्चाई क्या है इसका अभी पता नहीं चला है, लेकिन वीडियो वायरल होने से अधिकारियों ने हकीकत का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

00000000000000000000
क्या कहते हैं दरोगा
वीडियो में दिख रहे दरोगा दिलीप प्रजापति का कहना है कि वह शीरे में पानी की मात्रा जानने का प्रयास कर रहे थे। इसी दौरान किसी ने वीडियो बना लिया और बिना सोचे समझे वायरल कर दिया। उन्होंने यूरिया मिलाने के आरोप को गलत बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

000000000000000000
वर्जन...
वायरल हुए वीडियो के मामले में एसपी ने जांच के आदेश दिए हैं। संबंधित पक्षों के बयान लेकर जांच की जा रही है। जल्द ही रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को प्रस्तुत की जाएगी।
दीपक शुक्ला, इंस्पेक्टर
00000000000000000000000
महबूब आलम-अमित
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed