{"_id":"59c3f1654f1c1bdd148b4b92","slug":"121506013541-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांसद, विधायक ने किसानों को बांटे कर्जमाफी प्रमाणपत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांसद, विधायक ने किसानों को बांटे कर्जमाफी प्रमाणपत्र
Updated Fri, 22 Sep 2017 12:08 AM IST
विज्ञापन
सांसद, विधायक ने किसानों को बांटे कर्जमाफी प्रमाणपत्र
- फोटो : लखीमपुर खीरी, अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धौरहरा।
तहसील में आयोजित एक समारोह में सांसद अजय मिश्र टेनी और धौरहरा विधायक के साथ एसडीएम ने किसानों को कर्ज माफी प्रमाणपत्र वितरित किए। इस मौके पर सांसद ने सरकार की उपलब्धियां भी गिनाईं।
सरकार की फसल कर्ज माफी योजना के तहत खीरी सांसद अजय मिश्र टेनी, विधायक बाला प्रसाद अवस्थी और एसडीएम घनश्याम त्रिपाठी ने संयुक्त रूप से किसानों को कर्ज माफी प्रमाणपत्र प्रदान किए। प्रमाणपत्र वितरण की शुरुआत बैंक ऑफ बड़ौदा के किसान राजू, श्रीप्रकाश, मटरू, धरमू, रामलखन, कृष्णकुमार, रामनरेश, आत्माराम, जयेंद्र प्रसाद, प्रमोद से हुई। इसके अलावा कुल दो हजार किसानों को कर्जमाफी प्रमाणपत्र वितरित किए गए।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि सांसद अजय मिश्र टेनी ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में जब से योगी सरकार आई है भ्रष्टाचार और अपराध पर अंकुश लगा है। केन्द्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विश्व पटल पर भारत की अलग पहचान बनाई है। आज देश विश्व शक्ति के रूप में उभर रहा है। वहीं प्रदेश में अपराधी या तो जेल जा रहे हैं या पुलिस द्वारा मारे जा रहे हैं। प्रदेश सरकार के छह माह के कार्यकाल में कोई भी दंगा न होना यह बताता है कि सरकार ने अपराधियों पर काफी हद तक अंकुश लगाने में कामयाबी पाई है।
विज्ञापन
अलावा विधायक बालाप्रसाद अवस्थी ने भी किसानों को संबोधित किया। इस मौके पर एसडीएम घनश्याम त्रिपाठी, तहसीलदार ओमकार नाथ वर्मा, नायव तहसीलदार अभिमन्यु कुमार, बीडीओ भीम उपाध्याय सहित स्थानीय भाजपा नेता मौजूद रहे।