फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   12 teachers issued notice of termination of service

12 शिक्षकों को सेवा समाप्ति का नोटिस जारी

Sat, 18 Sep 2021 12:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 18 Sep 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
12 teachers issued notice of termination of service
बेसिक शिक्षा विभाग का मामला, लंबे समय से चल रहे थे अनुपस्थित
विज्ञापन

पहले भी अव्यवस्था फैलाने वाले 20 शिक्षक किए जा चुके हैं बर्खास्त
लखीमपुर खीरी। बेसिक शिक्षा विभाग के परिषदीय स्कूलों में तैनात 12 शिक्षकों पर बर्खास्तगी की तलवार लटक गई है। यह सभी लंबे समय से अनुपस्थित चल रहे हैं। बीएसए ने इन सभी 12 शिक्षकों को अंतिम अवसर देते हुए सेवा समाप्ति का नोटिस जारी कर दिया है। यहां बता दें कि पहले भी अव्यवस्था फैलाने वाले 20 शिक्षक बर्खास्त किए जा चुके हैं।
कई ब्लॉकों में स्कूलों से लगातार अनुपस्थित रहने वाले शिक्षकों की शिकायतें मिलने पर पिछले वर्ष 2020 में तत्कालीन बीएसए ने ऐसे शिक्षकों की सूची तैयार कराई थी, जिसमें 34 शिक्षक महीनों से बिना सूचना व अवकाश के नदारद मिले थे। इनमें कुछ शिक्षक ऐसे भी मिले जो दूसरे विभागों में नौकरी कर रहे थे, लेकिन शिक्षक के पद से इस्तीफा नहीं दिया था। तब 20 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त कर दी गई थीं। शेष बचे 14 शिक्षकों में से 12 शिक्षकों की सेवा समाप्त करने के लिए कार्रवाई प्रारंभ हो चुकी है।
विज्ञापन

इन लोगों की जा सकती है नौकरी
धौरहरा ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय नयागांव की शिक्षक मनीषा, प्राथमिक विद्यालय टापरपुरवा के शिक्षक राघवेंद्र प्रताप सिंह, मितौली ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय सेमरावां के शिक्षक वीर सिंह कुशवाहा, ईसानगर ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय डुंडकी की शिक्षक लक्ष्मी वर्मा, रमियाबेहड़ ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय खरवहिया के शिक्षक राकेश कुमार, प्राथमिक विद्यालय भोजपुर के शिक्षक अनिल कुमार सिंह, लखीमपुर ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय शिवराजपुर की शिक्षक रश्मि गौतम, बांकेगंज ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय ऊषा फार्म के शिक्षक किशोर सिंह, पसगवां ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय बरवर की शिक्षक रश्मि मित्तल, नकहा के प्राथमिक विद्यालय लोनियनपुरवा की शिक्षक अनुपम यादव, प्राथमिक विद्यालय सुंडा के शिक्षक अब्दुल हमीद और प्राथमिक विद्यालय रेहरिया खुर्द की शिक्षक स्वाती त्रिपाठी के नाम शामिल हैं। इसके अलावा एक शिक्षक का स्पष्टीकरण तलब किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह शिक्षक लंबे समय से लगातार अनुपस्थित चल रहे थे, जिससे इनके वेतन पर पहले ही रोक लगाई जा चुकी है। इन्हें कई बार नोटिस भी जारी किए जा चुके हैं, लेकिन ज्यादातर शिक्षकों ने जवाब नहीं दिया है। इसलिए अब इनकी सेवा समाप्त करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है, जिसमें 12 शिक्षकों को अंतिम अवसर देते हुए सेवा समाप्ति का नोटिस जारी किया गया है। जवाब देने की समय अवधि पूरी होने पर इनकी सेवाएं समाप्त कर दी जाएगी।
- डॉ. लक्ष्मीकांत पांडेय, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed