फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   12 judicial officers transferred, 13 new ones appointed

Lakhimpur Kheri News: 12 न्यायिक अधिकारियों का तबादला, 13 नए मिले

Tue, 01 Apr 2025 11:07 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 01 Apr 2025 11:07 PM IST
विज्ञापन
12 judicial officers transferred, 13 new ones appointed
लखीमपुर खीरी। इलाहाबाद हाई कोर्ट ने तबादला सूची जारी करते हुए जिले की विभिन्न अदालतों में तैनात 12 न्यायिक अधिकारियों को दूसरे जिलों में नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं, वहीं जिले से तबादले पर गए न्यायिक अधिकारियों के स्थान पर 13 न्यायिक अधिकारियों को जिला खीरी में चार्ज दिया गया है।
विज्ञापन


हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल राजीव भारती ने सालाना तबादला आदेश जारी करते हुए प्रदेश भर के न्यायिक अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। इनमें अपर जिला जज सुभाष सिंह को कानपुर नगर तो एडीजे अनिल कुमार को अलीगढ़, पाॅक्सो अदालत के जज राहुल सिंह को प्रयागराज, एडीजे प्रतिभा नरायण को अयोध्या, एडीजे अशोक कुमार को फतेहपुर तो परिवार न्यायालय की जज पूजा विश्वकर्मा को फतेहपुर और फैमिली कोर्ट जज संध्या चौधरी को सुल्तानपुर जिला अदालत में नई जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन

एसीजेएम कर्णिका अवध को कानपुर नगर और आदित्य जायसवाल को हापुड़ में, सिविल जज जूनियर डिवीजन अंकिता सिंह और सूर्या चौहान को गौतम बुद्ध नगर नोएडा और मोहम्मदी में तैनात चारुनंद को प्रयागराज की नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले में तैनात रह चुकीं बिजनौर की अपर जिला जज राजेश्वरी टोलिया को फिर लखीमपुर की कमान सौंपी गई है। इसी तरह मैनपुरी से एडीजे भोलाराम, बनारस से मनोज कुमार सिंह, कौशांबी से विष्णु कुमार सिंह, गोरखपुर से राहुल आनंद और रेनू सिंह, अयोध्या से अशोक दुबे, एडीजे नूरी अंसार, अलीगढ़ से एडीजे वीरेंद्रनाथ पांडे और भदोई से एडीजे शैलजा पांडे को लखीमपुर भेजा गया है। सिविल जज किरण मिश्र को जौनपुर से दीपांकर यादव को आगरा से तो रजत प्रकाश सोन को सफीपुर उन्नाव से जिला खीरी में जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed