फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   झाले में घुसकर पालतू कुत्ते को उठा ले गया तेंदुआ

झाले में घुसकर पालतू कुत्ते को उठा ले गया तेंदुआ

Mon, 25 Feb 2019 05:50 PM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Mon, 25 Feb 2019 05:50 PM IST
विज्ञापन
झाले में घुसकर पालतू कुत्ते को उठा ले गया तेंदुआ
बांकेगंज (लखीमपुर खीरी)। मैलानी रेंज के जटपुरा बीट से सटे पूर्व प्रधान के झाले में रविवार रात तेंदुआ घुस आया और एक पालतू कुत्ते को उठा ले गया। दो दिन पहले भी ऐसी घटना हुई थी जिससे लोगों में दहशत है। घटना के संबंध में वन विभाग को जानकारी दी गई है।
विज्ञापन

दुधवा टाइगर रिजर्व बफरजोन के मैलानी रेंज की जटपुरा बीट से सटे हरदुआ पंचायत के पूर्व प्रधान श्यामलाल झाले में परिवार सहित रहते हैं। रविवार रात करीब दस बजे एक तेंदुआ झाले में घुस गया। वहां मौजूद पालतू कुत्ता तेंदुए को देखकर भौंकने लगा। आवाज सुनकर लोग घर से बाहर निकले तो उन्होंने देखा कि झाले के किनारे खड़ा तेंदुआ कुत्ते को जबड़े में दबोचे हुए था। शोर मचाने पर तेंदुआ उसे लेकर बरौछा नाले की ओर चला गया। लोगों ने बताया कि शुक्रवार रात भी तेंदुआ झाले में घुसकर एक अन्य कुत्ते को अपना शिकार बना चुका है। पूर्व प्रधान की सूचना पर सोमवार की सुबह झाले पर पहुंचे फॉरेस्टर मोहम्मद उमर, राजेंद्र वर्मा ने पगचिह्न देखकर वहां तेंदुए की मौजूदगी की पुष्टि की। उधर इस बाबत रेंजर मैलानी केपी सिंह ने बताया कि जटपुरा बीट से सटे पूर्व प्रधान के झाले पर रविवार रात तेंदुए के पहुंचने की सूचना मिली है। वन कर्मियों की टीम तेेंदुए की निगरानी कर रही है। फिर भी झाले पर रहने वाले लोगों को सतर्कता बरतनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed