{"_id":"5b0a9d434f1c1bf16e8b4d28","slug":"11527422275-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भीरा और मैलानी बफरजोन जंगलों में हाईअलर्ट जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भीरा और मैलानी बफरजोन जंगलों में हाईअलर्ट जारी
Updated Sun, 27 May 2018 05:27 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
भीरा और मैलानी बफरजोन जंगलों में हाईअलर्ट
एसटीपीएफ संग जंगल के अंदर और बाहर होगी संयुक्त पेट्रोलिंग
अमर उजाला ब्यूरो
बांकेगंज। दुधवा टाइगर रिजर्व बफरजोन की भीरा रेंज के पड़रिया बीट में जंगल कटान की सूचना पर शुक्रवार रात दबिश देने गई वन विभाग टीम और लकड़कट्टों के बीच मुठभेड़ और फायरिंग मामले को उप-निदेशक बफरजोन ने गंभीरता से लेते हुए शनिवार शाम से हाईअलर्ट जारी किया है। उन्होंने बफरजोन में शामिल भीरा और मैलानी रेंज के जंगलों में एसटीपीएफ जवानों और वनकर्मियों को पेट्रोलिंग करने के निर्देश दिए हैं।
उप निदेशक बफरजोन डॉ. अनिल कुमार पटेल ने बताया कि भीरा रेंजर राकेश बाबू वर्मा को शुक्रवार रात करीब एक बजे पड़रिया बीट के कंपार्टमेंट पल्हनापुर 1ए में लकड़ी कटान की सूचना मिली थी। जंगल कटान की सूचना मिलते ही रेंजर ने वन रक्षक ओम कुमार सिंह, ब्रजेश शुक्ला, वॉचर गजेंद्र, विकास सिंह और सिंकदर की टीम मौके पर भेजी। जहां साखू लकड़ी का कटान कर रहे लकड़कट्टों ने वनकर्मियों की टीम पर फायरिंग कर दी,इसमें वॉचर विकास सिंह गोली लगने से घायल हो गया था। लकड़कट्टों द्वारा वन कर्मियों पर हमला करने का मामला काफी गंभीर है। कहा कि जंगल की बेश कीमती लकड़ी, वन्यजीवों और प्रकृतिक वन संपदा की सुरक्षा को लेकर भीरा और मैलानी रेंज बफरजोन जंगलों में हाईअलर्ट जारी किया गया है, इसमें आधुनिक हथियारों से लैस एसटीपीएफ जवान और वनकर्मी बारी-बारी से 24 घंटे जंगल के अंदर और बाहरी किनारों पर संयुक्त रूप से पेट्रोलिंग करेंगे। उन्होंने बताया कि मामले में शामिल लकड़कट्टों के संबधित ठिकानों पर पुलिस दबिश दे रही है। आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।