फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   जेवर कम लाने से द्वाराचार पर बिगड़ी बात

जेवर कम लाने से द्वाराचार पर बिगड़ी बात

Sat, 12 May 2018 01:04 AM IST
Updated Sat, 12 May 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
जेवर कम लाने से द्वाराचार पर बिगड़ी बात
फोटो-11 एलकेएच 203
विज्ञापन



स्लग--- जेवर कम लाने पर द्वाराचार के समय बिगड़ी बात
वधू पक्ष ने शादी करने से किया इनकार
दूल्हा ने पुलिस से की शिकायत
नहीं हुए फेरे, कोतवाली पहुंचा दूल्हा और वधू पक्ष

गोला गोकर्णनाथ। जहां बेटी के हाथ पीले करने के लिए परिवार वाले दान दहेज देकर बड़े अरमान से लड़की की शादी तय करते हैं, वहीं कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में वर पक्ष द्वारा जेवर कम लाने से द्वाराचार पर बात बिगड़ गई। वधू पक्ष द्वारा शादी करने से इनकार करने पर दूल्हे ने पुलिस से शिकायत की। मंगल फेरे होने से पूर्व दूल्हा, लड़की का पिता, भाई कोतवाली पहुंच गए। देर शाम तक पुलिस दोनों पक्षों के सुलह समझौता के प्रयास में लगी रही।

शुक्रवार की दोपहर को कोतवाली में दूल्हा बने बैठे कुशमौरी गांव निवासी धर्मवीर ने बताया कि 10 मई की शाम को उसकी बारात भटपुरवा गांव में मेवालाल के घर आई थी। जेवर कम लाने से द्वाराचार पर बात बिगड़ गई। जिस पर वधू पक्ष के लोगों ने शादी करने से इनकार कर दिया। उसके परिवार वालों ने लड़की पक्ष को सुबह जेवर पूरा देने के लिए काफी मिन्नते कीं फिर भी लड़की पक्ष ने फेरे नहीं पड़ने दिए। सुबह धर्मवीर ने कुछ जेवर मंगाकर भी दिया लेकिन वधूपक्ष के लोग नहीं माने तब उसने पुलिस से शिकायत की। सूचना पर पहुंची पुलिस दूल्हा और लड़की के पिता मेवालाल, भाई को कोतवाली ले आई। लड़की के पिता मेवालाल ने बताया कि 10 मई को उसकी बेटी रूबी देवी की बारात आई थी। लड़के वाले जेवर कम लाए, इसलिए बात बिगड़ी है। पूरा जेवर आने पर ही शादी की जाएगी। देर शाम तक पुलिस दोनों पक्षों में सुलह समझौता के प्रयास में लगी रही, ताकि बिगड़ी बात बनने के साथ ही शादी हो जाए। कोतवाल संजय कुमार त्यागी ने बताया कि किसी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है। फिलहाल दोनों पक्षों में सुलह समझौते का प्रयास किया जा रहा है, ताकि मामला शांत हो जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed