फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   बाइक रैली को प्रशासन ने नहीं दी अनुमति, निकाली पद यात्रा

बाइक रैली को प्रशासन ने नहीं दी अनुमति, निकाली पद यात्रा

Sun, 18 Feb 2018 11:49 PM IST
Updated Sun, 18 Feb 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
बाइक रैली को प्रशासन ने नहीं दी अनुमति, निकाली पद यात्रा
भिड़ंत - फोटो : अमर उजाला
लखीमपुर खीरी। 20 फरवरी को होने वाले शिव गौना कार्यक्रम के लिए रविवार को निकलने वाली जागरूकता बाइक रैली को प्रशासन ने अनुमति नहीं दी। इससे नाराज बड़ी संख्या में आयोजक मोहन वाजपेयी के नेतृत्व में सदर कोतवाली पहुंचे। सीओ ने अनुमति देने से हाथ खड़े करने पर दोनों के बीच जमकर नोकझोंक हुई। प्रशासन के इंकार करने पर आयोजक मोहन बाजपेयी ने चेतावनी दी कि पदयात्रा जरूर निकालेंगे। पुलिस चाहें तो रोक ले। इसके बाद वाईडी कॉलेज मैदान से पदयात्रा निकालकर मां संकटा देवी मंदिर पहुंचे और संकटा मइया को गौने का निमंत्रण दिया। वहीं प्रशासन ने 20 फरवरी को होने वाले रात्रि जगराते की परमीशन दे दी है।
विज्ञापन

शिव बारात निकालने को लेकर दो पक्षों में शुरू हुई रार बारात निकलने के बाद भी कम नहीं हुई है। मोहन बाजपेयी ने 20 फरवरी को शिव के गौना कार्यक्रम में भजन गायक लखवीर सिंह लक्खा को आमंत्रित किया है। इसकी अनुमति भी प्रशासन ने दे दी है। उधर, आयोजकों ने शिव गौना कार्यक्रम को लेकर रविवार को शहर में बाइक जागरूकता रैली निकालने का निर्णय लिया था। रविवार को पुलिस प्रशासन ने बाइक रैली निकालने से स्पष्ट मना कर दिया। इससे आक्रोशित आयोजक मोहन बाजपेयी शिव भक्तों के साथ कोतवाली जा पहुंचे। हालांकि वहां पर सीओ सिटी आरके वर्मा और कोतवाल के साथ शिवभक्तों की काफी देर तक नोकझोंक होती रही, लेकिन पुलिस प्रशासन के आगे शिवभक्तों की एक न चली। इससे आहत आयोजक मोहन बाजपेयी ने दो टूक कहा कि वह बाइक रैली नहीं निकालेंगे, लेकिन पद यात्रा से कोई रोक नहीं सकता। मां संकटा देवी मंदिर तक सभी भक्त धूमधड़ाके से जाएंगे। इसके बाद वाईडी कॉलेज मैदान से झंडों के साथ सभी लोग पद यात्रा कर संकटा देवी मंदिर पहुंचे और मां संकटा मइया को शिव गौना कार्यक्रम की सफलता के लिए आमंत्रित किया।
विज्ञापन


शहर में धार्मिक मामलों में कोई नई परंपरा नहीं पड़ने दी जाएगी, इसलिए बाइक जागरूकता रैली की अनुमति नहीं दी गई थी। शांति और सुरक्षा के लिहाज से जागरूकता रैली नहीं निकालने दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

- आरके वर्मा, सीओ सिटी 2

प्रशासन को यदि बाइक रैली की परमीशन नहीं देनी थी तो पहले ही मना कर देना चाहिए था, लेकिन कार्यक्रम से ठीक पहले राजनीतिक प्रभाव के कारण प्रशासन ने जनभावनाओं की परवाह किए बगैर बाइक रैली निकालने से मना कर दिया। जिस पर मुझे कहना पड़ा कि मां संकटा देवी के मंदिर तक शांति पूर्वक निमंत्रण देने जरूर जाएंगे।
- मोहन बाजपेई, आयोजक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed