{"_id":"5a7297f44f1c1b410b8b645b","slug":"11517459444-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली का तार छू जाने से ट्रक में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली का तार छू जाने से ट्रक में लगी आग
Updated Thu, 01 Feb 2018 10:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
31एलकेएच18
लीड
बिजली का तार छू जाने
से ट्रक में लगी आग
बाल-बाल बचा ट्रक चालक
- नेपाल से लालकुंआ पेपर मिल को जा रहा था ट्रक
अमर उजाला ब्यूरो
फरधान।
लखीमपुर-गोला रोड पर धौरहरा खुर्द गांव के पास 11 हजार केवीए तार में ट्रक के छू जाने से उसमें आग लग गई। गनीमत रही कि करंट लगते ही चालक छिटककर दूर जा गिरा, जिससे उसकी जान बच गई। तुरंत लोगों ने कैमहरा फीडर को फोन करके बिजली सप्लाई बंद कराई और आग बुझाने में जुट गए। फायर ब्रिगेड भी मौके पर पहुंच गई और आग पर काबू पाया। फरधान पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची।
बुधवार को शाम करीब पांच बजे गत्तों से भरा एक ट्रक नेपाल से लालकुंआ पेपर मिल जा रहा था। लखीमपुर-गोला रोड पर धौरहरा खुर्द गांव के पास ट्रक चालक नैनीताल जिले के रामपुर निवासी सनी सिंह ने सामने से आ रहे एक वाहन से बचने के चक्कर में ट्रक को रोड के बायीं और उतार दिया, जिससे रोड किनारे से गुजरी 11 केवीए लाइन के झूलते तार ट्रक में छू गए। करंट लगने से चालक सनी ट्रक से छिटककर दूर जा गिरा। ट्रक के टायरों और उसके अंदर भरे गत्तों में आग लग गई। वहां मौजूद लोगों ने फीडर को सूचना देकर सप्लाई बंद कराई और आग बुझाने में मदद की। सूचना पाकर दरोगा मेहरचंद भी मौके पर पहुंचे। तब तक फायर ब्रिगेड भी मौके पर पहुंच गई और आग पर काबू पा लिया। बिजली कर्मचारी भी मौके पर पहुंचे।