{"_id":"5a2d34764f1c1b6a118b6fdd","slug":"11512911990-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रो ने कहा हिंदू मुस्लिम करें पुकार, नशे को बंद करे सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रो ने कहा हिंदू मुस्लिम करें पुकार, नशे को बंद करे सरकार
Updated Sun, 10 Dec 2017 07:19 PM IST
विज्ञापन
पुकार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी।
नशा मुक्त प्रदेश की मांग को लेकर रविवार को मदरसा छात्रों ने जागरूकता रैली निकाली। रैली में छात्रों ने नारे लगाकर लोगों को जागरूक किया।
गायत्री परिवार युवा प्रकोष्ठ के लोगों ने रविवार को खीरी टाउन के मदरसा दारुल उलूम रजा ए मुस्तफा के छात्रों को नशा मुक्त प्रदेश की मांग को लेकर शुरू हुए हस्ताक्षर अभियान की जानकारी दी। इसके बाद छात्रों ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को नशा मुक्त प्रदेश के लिए जागरूक किया। रैली डीहपुर इलाके से शरू होकर सैय्यदवाड़ा, बाजार मोहल्ला, लहरपुर रोड से होते हुए वापस मदरसा पहुंचकर समाप्त हुई। इसमें छात्र हाथों में हिंदू मुस्लिम करे पुकार- नशे को बंद करे सरकार, नशा मुक्त हो अपना देश- नशा मुक्त हो उत्तर प्रदेश, बंद करो भाई बंद करो- नशा प्रदेश से बंद करो आदि नारे लिखी पट्टिकाओं से लोगों को जागरूक कर रहे थे। मदरसा के नाजिम मोहसिन रजा ने कहा कि शराब इंसान को जानवर बना देती है और अल्लाह ने हमें इंसान बना कर भेजा है। इंसानियत की भलाई के लिए प्रदेश का नशा मुक्त होना बहुत जरूरी है। उन्होंने गायत्री परिवार की नशा मुक्ति मुहिम की सराहना की और करीब 500 लोगों के हस्ताक्षर कराए। इस दौरान जिला समन्वयक रामखेलावन निषाद, अनुराग मौर्या, मुरलीधर, मो. अब्दुल कादिर, हाफिज जाबिर अली, हाफिज सलमान आदि लोग मौजूद रहे।