{"_id":"5b4cdcde4f1c1b37748b5271","slug":"111531763934-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोतीपुर गांव में चीतल का सिर बरामद, एक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोतीपुर गांव में चीतल का सिर बरामद, एक गिरफ्तार
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,लखीमपुर खीरी
Updated Mon, 16 Jul 2018 11:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर निघासन रेंज कार्यालय बेलरायां के वनकर्मियों ने रविवार की रात थाना सिंगाही क्षेत्र के ग्राम मोतीपुर के एक घर पर छापा मारा। इस दौरान वन कर्मचारियों ने चीतल का सिर बरामद कर गृहस्वामी को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में वन विभाग ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर चालान कर दिया है।
उत्तर निघासन रेंज बेलरायां के क्षेत्रीय वनाधिकारी भूपेंद्र नाथ सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर वन दरोगा सुरेंद्र कुमार, किशन लाल कश्यप, वनरक्षक आरके सिंह, श्याम सिंह आदि कर्मचारियों की टीम ने थाना सिंगाही क्षेत्र के ग्राम मोतीपुर निवासी अजयपाल पुत्र बालकराम के घर पर छापा मारा और तलाशी ली। इस दौरान घर के अंदर एक झोले में चीतल का एक सिर बरामद हुआ। टीम ने बरामद चीतल के सिर के साथ मौके पर मौजूद अजयपाल को हिरासत में लिया और बेलरायां स्थित वन कार्यालय ले आई। आरोपी के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी का चालान कर बरामद चीतल के सिर को परीक्षण के लिए सिंगाही पशु चिकित्सालय भेजा गया है।