फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   कांवड़ यात्रा की सुरक्षा व्यवस्था के लिए प्रशासन अलर्ट

कांवड़ यात्रा की सुरक्षा व्यवस्था के लिए प्रशासन अलर्ट

Sun, 15 Jul 2018 05:44 PM IST
Updated Sun, 15 Jul 2018 05:44 PM IST
विज्ञापन
कांवड़ यात्रा की सुरक्षा व्यवस्था के लिए प्रशासन अलर्ट
कांवड़ यात्रा की सुरक्षा को प्रशासन अलर्ट
विज्ञापन

28 जुलाई से श्रावण माह का होगा शुभारंभ
संवेदनशील स्थलों का भ्रमण कर एसडीएम लगाएंगे तहसीलदारों की ड्यूटी
अमर उजाला ब्यूरो
लखीमपुर खीरी। श्रावण माह में कांवड़ यात्रा को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट हो गया है। एडीएम अरुण कुमार सिंह ने सभी तहसीलों के एसडीएम को कांवड़ यात्रा की सुरक्षा व्यवस्था के लिए आवश्यक तैयारियां पूर्ण कराने के निर्देश दिए हैं। 28 जुलाई 2018 से श्रावण प्रारंभ होने के साथ कांवड़ यात्रा शुरू होगी, जो 28 अगस्त 2018 तक संपन्न होगी। एडीएम ने संवेदनशील स्थलों का भ्रमण कर तहसीलदार/नायब तहसीलदार की ड्यूटी लगाने के निर्देश दिए हैं।

जनपद के गोला (छोटी काशी) स्थित ऐतिहासिक शिव मंदिर में लाखों की संख्या में श्रद्धालु कांवड़ लेकर आते हैं। इसके अलावा शहर में भुईफोरवानाथ मंदिर, जंगलीनाथ मंदिर, शहर से करीब 15 किमी दूर स्थित प्रसिद्ध लिलौटीनाथ मंदिर, अमीरनगर क्षेत्र में बाबा टेढ़ेनाथ मंदिर पर प्रतिदिन पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है। हाईवे समेत सभी प्रमुख सड़कों पर कांवड़िय़ों की यात्रा गुजरती है। श्रावण में कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी को शिवरात्रि और पूर्णिमा को रक्षाबंधन मनाया जाएगा। पड़ोसी जनपदों से कांवडिय़ा आते हैं। एडीएम अरुण कुमार सिंह ने कहा है कि कांवड़ यात्रा के दौरान ट्रैफिक की समस्या उत्पन्न हो सकती है और विभिन्न कारणों से विवाद होने की संभावना बनी रहती है। इसलिए सभी एसडीएम को संवेदनशील स्थानों का निरीक्षण करने के लिए कहा गया है। जो भी समस्या मिले, उसका तत्काल निराकरण कराया जाए। अपने काउंटर पार्ट पुलिस अधिकारी से समन्वय स्थापित करके कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के निर्देश दिए गए हैं। सभी एसडीएम अपने तहसील क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए उत्तरादायी होंगे। यात्रा सकुशल संपन्न कराने के लिए जिस स्थान पर ड्यूटी लगाने की आवश्यकता हो, वहां तहसीलदार/तहसीलदार न्यायिक और नायब तहसीलदारों की ड्यूटी लगाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed