{"_id":"5b0a9d474f1c1b956e8b4dac","slug":"111527422279-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"योग एवं आध्यात्म जीवन के लिए जरूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योग एवं आध्यात्म जीवन के लिए जरूरी
Updated Sun, 27 May 2018 05:27 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
योग एवं आध्यात्म जीवन के लिए जरूरी
मन एक उड़ान समिति ने मुस्तफाबाद में किया कार्यक्रम
फोटो-27एलकेएच 201
गोला गोकर्णनाथ। योग एवं आध्यात्म का महत्व और अभ्यास कराने के लिए मन एक उड़ान समिति ने आध्यात्मिक कार्यक्रम कराया, जिसमें प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया गया।
मुस्तफाबाद के कबीरधाम आश्रम में हुए कार्यक्रम में कबीरपंथी संत असंग साहेब जी महाराज ने जीवन में योग और आध्यात्म के समावेश पर प्रवचन देते हुए कहा कि जीवन में योग और आध्यात्म बहुत जरूरी है। इनसे मन, शरीर और आत्मा शुद्ध एवं प्रबल होती है। मुख्य अतिथि निर्वाचन अधिकारी अपर मुख्य सचिव डॉ. एल वेंकटेश्वर लू ने आत्म चिंतन एवं योग पर व्याख्यान देते हुए कहा कि कर्म योग की जो महत्ता है वह जीवन के हर पहलू में काम आती है। प्रशिक्षु आईएएस एसडीएम सदर अशोक सिंह ने भी योग और आध्यात्म पर प्रवचन दिए। अतिथियों ने पीएमकेवीवाई योजनांतर्गत सफल प्रशिक्षुओं को प्रमाणपत्र वितरित किए। संचालन समिति अध्यक्ष शिखा वर्मा और प्रबंधक अजीत वर्मा ने किया। इस मौके पर समीक्षा अधिकारी यज्ञेश वर्मा, डिप्टी सीएमओ डॉ रवींद्रनाथ वर्मा, तहसीलदार आशुतोष गुप्ता, मंजीत सिंह पटेल, देवेंद्र वर्मा आदि मौजूद रहे।