{"_id":"5a2d34704f1c1b156b8bb657","slug":"111512911984-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेपाल चुनाव में प्रधानमंत्री की पत्नी को मिली हार, प्रधानमंत्री जीते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेपाल चुनाव में प्रधानमंत्री की पत्नी को मिली हार, प्रधानमंत्री जीते
Updated Sun, 10 Dec 2017 07:23 PM IST
विज्ञापन
चुनाव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धनगढ़ी (नेपाल)। नेपाल में प्रतिनिधि सभा और प्रदेश सभा के हुए चुनाव की मतगणना में कैलाली जिले के क्षेत्र नंबर पांच से प्रतिनिधि सभा के वाम गठबंधन प्रत्याशी नारदमुनी राना ने प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउवा की पत्नी व नेपाली कांग्रेस प्रत्याशी आरजू राना को 4880 मतों से हराकर जीत हासिल की है। वहीं प्रधानमंत्री ने अपने प्रतिद्वंद्वी को 6929 वोटों से हराकर चुनाव जीता है। प्रधानमंत्री की पत्नी के खिलाफ जीत दर्ज करने पर नारदमुनी राना का फूल मालाओं से स्वागत किया गया।
मतगणना में कैलाली जिले के धनगढ़ी क्षेत्र नंबर पांच से प्रतिनिधि सभा के वाम गठबंधन प्रत्याशी नारदमुनी राना ने प्रधानमंत्री की पत्नी कांग्रेस पार्टी की प्रत्याशी आरजू राणा को 4880 वोटों से हराया। यहां पर नारदमुनी को 27202 मत मिले, जबकि उनकी प्रतिद्वंद्वी आरजू राणा को 22322 वोटों से संतोष करना पड़ा। इसके अलावा राप्रपा प्रत्याशी लक्षमण चैधरी को 6747 और विवेकशील पार्टी के प्रत्याशी दिनेश राज भंडारी को 2722 मत मिले। उधर, दूसरी तरफ सुदूर पश्चिम के प्रदेश नंबर सात के डडेलधुरा से नेपाल कांग्रेस प्रत्याशी और नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउवा ने जीत दर्ज की। यहां पर प्रधानमंत्री को जहां 28044 वोट मिले। वहीं उनके प्रतिद्वंद्वी नेकपा माओवादी वाम गठबंधन के प्रत्याशी खगराज भट्ट को 21115 मत मिले, जिससे 6929 वोटों से प्रधानमंत्री ने जीत दर्ज की।