{"_id":"5c72d682bdec227f1c76c66d","slug":"101551029890-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जहांनपुर मार्ग पर टाटा मैजिक पलटी, 12 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जहांनपुर मार्ग पर टाटा मैजिक पलटी, 12 घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोला गोकर्णनाथ। रविवार की दोपहर बाईपास मार्ग जहांनपुर मोड़ पर एक टाटा मैजिक अनियंत्रित हो कर सड़क के किनारे खाईं में पलट गई, जिसमें सवार 12 लोग घायल हो गए। घायलों को डायल 100 पुलिस की मदद से सीएचसी भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद पांच को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
सीतापुर के कस्बा मिश्रिख निवासी सोनू श्रीवास्तव और रामू श्रीवास्तव अपने परिवार वालों एवं रिश्तेदारों के साथ अपनी मैजिक से नगर के अलीगंज रोड निवासी रिश्तेदार लालाराम श्रीवास्तव के यहां मुंडन संस्कार में आए थे। वापस जाते समय बाईपास मार्ग की जहांनपुर मोड़ पर टाटा मैजिक अनियंत्रित होकर पलट गई जिसमें सवार कस्ता मितौली निवासी 26 वर्षीय कन्हैया लाल, मिश्रिख सीतापुर निवासी 50 वर्षीय रामू और उनका 10 वर्षीय पुत्र अर्पित, 45 वर्षीय पुष्पा, महोली कोतवाली क्षेत्र के चड़रा गांव निवासी सुरेश कुमार का 20 वर्षीय पुत्र सौरभ और 13 वर्षीय पुत्र किशन, सीतापुर मछरेहटा थाना क्षेत्र के गांव गोपालापुर निवासी दोसे लाल की 24 वर्षीय पुत्री लक्ष्मी, हरदोई निवासी सुनील की 34 वर्षीय पत्नी सविता, मिश्रिख निवासी राम नरेश की 32 वर्षीय पत्नी गीता, सुनील कुमार की 18 वर्षीय पुत्री स्नेहा और 28 वर्षीय नीरज, सीतापुर के पिसावां निवासी 32 वर्षीय शिवाकांत गंभीर घायल हो गए। घटना की सूचना पर पहुंची डायल 100 पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को सीएचसी भर्ती कराया जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सुधार न होने पर पांच घायलों कन्हैयालाल, अर्पित, पुष्पा, लक्ष्मी और नीरज को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। कोतवाली पुलिस ने टाटा मैजिक को अपने कब्जे में ले लिया है।