{"_id":"5c436883bdec222bf4527b27","slug":"101547921539-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंदिर की दीवार खड़ी करने पर हुआ विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंदिर की दीवार खड़ी करने पर हुआ विवाद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पलियाकलां। मेला रोड पर एक मंदिर की दीवार खड़ी करने पर विवाद हो गया। नौबत मारपीट तक की आ गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह मामले को शांत कराया। मंदिर के पुजारी ने दूसरे पक्ष के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।
शनिवार को नगर के मोहल्ला बाजार दो में स्थित शिव मंदिर में पुजारी कृष्ण कुमार दीवार का निर्माण करवा रहे थे। दीवार के सामने एक स्कूल की खिड़की रखी हुई है। जब दीवार के निर्माण की जानकारी स्कूल के लोगों को हुई तो वह मौके पर पहुंच गए और निर्माण कार्य रुकवाने लगे। इस पर दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी। दूसरे पक्ष ने पुजारी के साथ धक्का मुक्की शुरू कर दी। इसी बीच किसी ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा बुझाकर किसी तरह शांत कराया। मंदिर के पुजारी कृष्ण कुमार ने बताया कि स्कूल वाले गलत तरीके से स्कूल का रास्ता मंदिर से निकालना चाहते हैं। उन्होंने मामले की तहरीर पुलिस को दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।