फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   आरपीएफ-जीआरपी ने यात्रियों को किया जागरुक जहरखुरानों से रहें सावधान

आरपीएफ-जीआरपी ने यात्रियों को किया जागरुक जहरखुरानों से रहें सावधान

Fri, 18 Jan 2019 10:02 PM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Fri, 18 Jan 2019 10:02 PM IST
विज्ञापन
आरपीएफ-जीआरपी ने यात्रियों को किया जागरुक जहरखुरानों से रहें सावधान
मैलानी। आरपीएफ और जीआरपी ने संयुक्त रूप से यहां रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को महिला सुरक्षा, हेल्पलाइन और जहरखुरानों के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन

आरपीएफ एसआई चंद्रिका यादव ने प्लेटफार्म पर 52256 मैलानी-बहराइच पैसेंजर के यात्रियों को रेलयात्रा के दौरान अपरिचित कोई चीज न खाने, महिला, विकलांग कोच में यात्रा न करने, धूम्रपान न करने, लावारिस वस्तुओं की सूचना आरपीएफ, जीआरपी को देने की बाबत बताया। उन्होंने महिलाओं से कोई परेशानी होने पर टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 182 और 1322 पर सूचना देने की अपील की। बताया कि रेल परिसर में गंदगी फैलाना, अश्लील हरकतें करना, नशे की हालत में होना, ट्रेन में खतरे की जंजीर का दुरुपयोग करना दंडनीय अपराध है। इस मौके पर जीआरपी चौकी प्रभारी माहिर अब्बास, कांस्टेबिल संजय यादव, पुरुषोत्तम कुमार, आरपीएफ एएसआई हिम्मत सिंह, कांस्टेबिल तुलाराम, देवेंद्र कुमार, अनेश चौहान, प्रेम किशोर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed